आईपीएल 2022 का दसवां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस (GT vs DC) के बीच खेला गया जहाँ रोमांचक मैच में 14 रनों से गुजरात ने दिल्ली को रौंदकर अपने दोनों मैच को जीत लिए हैं ।पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन में खेले गए इस मैच में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया । जहाँ पहले बल्लेबाज़ी करते हुए गुजरात की टीम ने शुभमन के शानदार 84 रनों की बदौलत 20 ओवर में 171 रन बनाये जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 157/9 रन बना पाई । इस जीत के साथ गुजरात की टीम पॉइंट टेबल में तीसरे पायदान पर आ गई है ।
मैन ऑफ द मैच
Lockie Ferguson starred with the ball with a 4⃣-wicket haul and won the Player of the Match award as @gujarat_titans secured a win against #DelhiCapitals. 👍 👍
Scorecard ▶️ https://t.co/szyO3BhsuU #TATAIPL | #GTvDC pic.twitter.com/rv93FWe7t1
— IndianPremierLeague (@IPL) April 2, 2022
लॉकी फरग्युसन को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया । जहाँ उन्होंने शानदार गेंदबाज़ी का प्रदर्शन किया । उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 28 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए जिसमें पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल और मंदीप सिंह के विकेट शामिल था । ऋषभ पंत के विकेट ने गुजरात की जीत को पक्की कर दी ।
पंच सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच
शुभमन को पंच सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच का खिताब से नवाजा गया ।जहां ने 181.2 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 84 रन बनाये। जिसके लिए उन्हें एक ट्रॉफी और एक लाख की धनराशि दी गई।
dream11 गेम चेंजर ऑफ द मैच
शुभमन को dream11 गेम चेंजर ऑफ द मैच का अवार्ड से नवाजा गया , जिसके लिए उसने एक ट्रॉफी और एक लाख की धनराशि दी गई।
अनअकैडमी लेट्स क्रैक 6 अवार्ड
शुभमन को अनअकैडमी लेट्स क्रैक सिक्स अवार्ड से सम्मानित किया गया, उन्होंने 4 छक्के जड़े ।जहां उन्होंने एक ट्रॉफी और एक लाख की धनराशि दी गई।
क्रीड पावर प्ले ऑफ द मैच
क्रीड पावर प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड लॉकी फरग्युसन को मिला।
अप स्टॉक मोस्ट वैल्युएबल ऐसेट ऑफ द मैच
अप स्टॉक मोस्ट वैल्युएबल ऐसेट ऑफ द मैच का खिताब शुभमन को दिया गया ।
स्विगी इंस्टा मार्ट फास्टेस्ट डिलीवरी ऑफ द मैच
स्विग्गी इंस्टा मार्ट फास्टेस्ट डिलीवरी ऑफ द मैच का अवार्ड लॉकी फरग्युसन को दिया गया, उन्होंने 150+KMPH के स्पीड से फेकीं। जिसके लिए उन्हें 1 लाख की इनामी राशि दी गई ।
रुपए ऑन द गो 4 ऑफ द मैच
रुपए ऑन द गो फॉर ऑफ द मैच अवार्ड ऋषभ पंत को दिया गया ।
अंकतालिका में बदलाव
A look at the Points Table after Match 1️⃣0️⃣ of the #TATAIPL 2022.#GTvDC pic.twitter.com/sJDtqQtymh
— IndianPremierLeague (@IPL) April 2, 2022
अंकतालिका में इस जीत के साथ गुजरात 4 अंकों के साथ टॉप 3 में आ गई है । जहाँ तीसरे पायदान पर अब गुजरात का कब्ज़ा हो गया है । इस हार के बाद दिल्ली चौथे स्थान पर है । राजस्थान की टीम पहले स्थान पर बानी हुई है ।







