गुजरात की 5 विकेट से धमाकेदार जीत, राहुल तेवतिया-डेविड मिलर की धमाकेदार पारी, टूटे 7 रिकॉर्ड, स्कोरकार्ड

0
253
views
Gujarat's five-wicket victory with a smashing innings by Rahul Teotia-David Miller broke the record scorecard
PC: IPLT20/Twitter

आईपीएल 2022 का चौथा मुकाबला गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुंबई के वानखेड स्टेडियम में खेला गया ।जहां बेहद रोमांचक मैच में विराट टाइटंस में लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से रौंदकर अपनी पहली जीत आई पी एल 2022 में दर्ज की। टॉस हार के पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्सकी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 156 रन छह विकेट के नुकसान पर बनाया, वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 19.4 ओवर में 161 रन 5 विकेट के नुकसान पर बनाकर मैच को 5 विकेट से जीता।

आखिरी 5 ओवर में गुजरात टाइटंस को जीतने के लिए चाहिए थे 68 रन

गौरतलब है कि मैच बेहद रोमांचक रहा जहां गुजरात टाइटंस को आखरी 30 गेंदों पर 68 रन की दरकार थी। वही डेविड मिलर ,राहुल तेवटिया और अभिनव मनोहर ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया ।जहां राहुल तेवटिया ने 24 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली ।वहीं अभिनव मनोहर ने 7 गेंदों पर तीन चौके के बदौलत 15 रन बनाए, जिससे गुजरात  टाइटंस की जीत मुकम्मल हुई।

रिकॉर्ड पर एक नजर

1.लखनऊ सुपर जायंट्स के पहले प्लेयर लोकेश और बने जो की पहली गेंद पर आउट हुए।

2. किसी आईपीएल टीम के लिए पहला डक रिकॉर्ड करने वाले कप्तान

1 2008 में वीवीएस लक्ष्मण (डेक्कन)
2 2008 में हरभजन सिंह (एमआई)
3 2022 में केएल राहुल (एलएसजी)

 

3.आईपीएल मैच की पहली गेंद में विकेट लेना ( सर्वाधिक )

3 – लसिथ मलिंगा
3 – प्रवीण कुमार
3 – अशोक डिंडा
2 – मोहम्मद शमी*
2 – इरफान पठान
2 – पैट कमिंस
2 – हरभजन सिंह
2 – जहीर खान
2 – उमेश यादव
2 – डिर्क नैन्नेस
2 – भुवनेश्वर कुमार

4.पहली बार शून्य पर आउट होने वाले प्लेयर प्रत्येक टीम से प्लेयर की लिस्ट 

CSK- पार्थिव
DC – लक्ष्मण
DD – एस धवन
जीएल – बी मैकुलम
KXIP – ब्रेट ली
KKR- रिकी पोंटिंग
MI – डोमिनिक थॉर्नली
PWI – जी स्मिथ
RCB- बालचंद्र अखिल
RPS – के पीटरसन
RR – महेश रावत
SRH – अमित मिश्रा
लखनऊ  – केएल राहुल*

5.प्रत्येक टीम के लिए चुना गया पहला विकेट

MI – धवल कुलकर्णी
CSK – मनप्रीत गोनी
KKR – इशांत शर्मा
RCB – जहीर खान
पंजाब – ब्रेट ली
राजस्थान  – शेन वॉटसन
दिल्ली कैपिटल्स – ग्लेन मैकग्राथ
SRH – थिसारा परेरा
लखनऊ – मोहम्मद शमी*

6.आईपीएल में मोहम्मद शमी की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी

3/15 बनाम डीसी (2020)
3/21 बनाम एमआई (2019)
3/21 बनाम आरआर (2021)
3/25 बनाम एलएसजी (आज)* 

7.आईपीएल में सर्वाधिक विकेट (2019 के बाद से)

70 – कगिसो रबाडा
67 – जसप्रीत बुमराह
61 – मोहम्मद शमी*
57 – युजवेंद्र चहली
56 – राशिद खान*

लखनऊ सुपरजाइंट्स की बल्लेबाजी

एक समय लखनऊ ने 29 रन पर चार विकेट खो दिए थे जहां सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल क्विंटन डी कॉक लुईस, मनीष पांडे पवेलियन में वापस जा चुके थे। वही दीपक हुडा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 6 चौके और दो छक्के की मदद से 41 गेंदों पर 55 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली ।वहीं 22 वर्षीय आयुष ने भी अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए चार चौके और तीन छक्के की मदद से 41 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेली। अंत में कुणाल पांड्या ने भी फिनिशर की भूमिका अदा करते हुए 13 गेंदों पर तीन चौके लगाए।

गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी

गेंदबाज़ी की बात की जाए तो सबसे सफल गेंदबाज मोहम्मद शमी रहे जिन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए ।वरुण ने 4 ओवर में 45 रन देकर दो विकेट तथा राशिद खान ने 4 ओवर में 27 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी

गुजरात टाइटस की भी शुरुआत बेहद निराशाजनक रही जहां शुभमन शून्य पर चमीरा का शिकार बने ।इसके बाद आए विजय शंकर टीम के 15 रन के स्कोर पर आउट हुए ।72 रन पर टीम का तीसरा विकेट हार्दिक पांडे के रूप में गिरा ।इसके उपरांत डेविड मिलर और राहुल में  पारी को संभाला ।जहां डेविड मिलर ने 21 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका और दो छक्के की मदद से 30 रन बनाए ।वहीं राहुल तेवतिया ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया ।राहुल तेवतिया ने  पांच चौके और दो छक्के की मदद से 24 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली। वहीं यंग टैलेंट अभिनव ने  तीन चौके की मदद से 7 गेंदों पर 15 रन की पारी खेली।

लखनऊ टीम :

केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), एविन लुईस, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, मोहसिन खान, आयुष बडोनी, दुशमंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, अवेश खान

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन):

शुभमन गिल, मैथ्यू वेड विकेटकीपर, विजय शंकर, अभिनव मनोहर, हार्दिक पांड्या ( कप्तान  ), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण आरोन, मोहम्मद शमी

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here