IND vs SA: मिताली राज ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आईसीसी वूमंस वर्ल्ड कप 2022 का अहम मुकाबला का क्रिस्टचर्च के मैदान पर खेला जा रहा है। जहाँ मिताली राज की अगुवाई में भारतीय ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 274 रन बनाये । अब जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका के सामने 274 रनों की दरकार है । भारत की ओर से स्मृति ने 71,शैफाली ने 53, मिताली राज ने 68 और हरमनप्रीत ने 48 रन बनाये । यह मैच भारत के लिहाज से बेहद अहम् है जहाँ यह मैच में जीत भारत की सेमीफइनल में जाने की टिकट है । अब सब दारोमदार भारतीय गेंदबाजो पर है ।
स्कोर
South Africa gave away just 53 runs in the last 10 overs, as India set a target of 275 today
Will India secure a top-4 finish or will Sune Luus’ side chase this down? 🔮 #INDvSA #CWC22
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) March 27, 2022
दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाज़ी
दक्षिण अफ्रीका की ओर से इस्माइल ने 10 ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट लिए । क्लास ने 8 ओवर में 2 सफलता अर्जित की । खाका को हरमनप्रीत का विकेट मिला ।
रिकॉर्ड पर एक नज़र
1.वनडे में IND vs SA के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप करने का रिकॉर्ड
91- स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा,
83- दीप्ति शर्मा और पूनम राउत, 2017
83- रॉड्रिक्स और पुनिया, 2019
2. महिला विश्व कप में भारतीय सलामी बल्लेबाजों द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्के
7* – स्मृति मंधाना
3 – पूनम राउत
2* – शैफाली वर्मा
3.महिला विश्व कप में भारत के लिए 500 रन पुरे करने वाली पांचवीं प्लेयर बनी स्मृति
1280+ – मिताली राज
828 – हरमनप्रीत कौर
619 – अंजुम चोपड़ा
570 – अंजू जैन
500*+ – स्मृति मंधाना
4.महिला विश्व कप में अर्धशतक बनाने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय सलामी बल्लेबाज़ बनी शैफाली, जहाँ उन्होंने 46 गेंद पर 53 रन बनाये ।
5. महिला विश्व कप में अर्धशतक लगाने वाली सबसे युवा भारतीय
| प्लेयर | आयु |
| मिताली राज बनाम दक्षिण अफ्रीका , 2000 | 17y 363 डे |
| शैफाली वर्मा बनाम दक्षिण अफ्रीका , | 18y 58 डे |
| अंजू जैन बनाम वेस्टइंडीज, 1993 | 18वाई 343 डे |
6.मिताली राज अब महिला एकदिवसीय विश्व कप में भारत की पहली और विश्व की दूसरी अग्रणी रन-स्कोरर हैं
1501: डी हॉकले
1300+ एम राज**
1299: जे ब्रिटिन
1231: सी एडवर्ड्स
1179: एस बेट्स
7.मितली ने जड़ा इस साल का अपना 5वां अर्धशतक, जहाँ उन्होंने न्यूजीलैंड में अपना 10 वां तथा विश्व कप में 11वा अर्धशतक अपने नाम किया है ।
8.विश्व कप में कप्तानों द्वारा सर्वाधिक 50+ स्कोर के मामले में की पोंटिंग की बराबरी
9- रिकी पोंटिंग
9* – मिताली राज
6 – सूजी बेट्स
6 – मोहम्मद अजहरुद्दीन
6 – बेलिंडा क्लार्क
6 – स्टीफन फ्लेमिंग
9.महिला विश्व कप में सर्वाधिक 50+ स्कोर करने वाली प्लेयर बनी मिताली
13* – मिताली राज
12 – डेबी हॉकली
11 – शार्लोट एडवर्ड्स
9 – सूजी बेट्स
9 – करेन रोल्टन
टॉस
#TeamIndia have won the toss in this all-important clash against #TeamSouthAfrica and have elected to bat first.#CWC22 pic.twitter.com/dtdmz9eNi6
— ICC (@ICC) March 27, 2022
टॉस की बॉस बानी मितली, जहाँ उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया । यह भारत के लिए बेहद अहम् मुकाबला है । जहाँ एक जीत भारत की टिकट सेमि फाइनल में पक्की करवाएगी ।
भारतीय टीम
भारतीय टीम में तेज गेंदबाज़ झूलन की कमी खलेगी, जहाँ उन्हें चोट की वजह से इस मैच से आराम दिया गया है ।
स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।
दक्षिण अफ्रीका की टीम
लिजेल ली, लौरा वोल्वार्ड्ट, लारा गुडॉल, सुने लुस (कप्तान), मिग्नॉन डू प्रीज़, मारिज़ने कप, क्लो ट्रायॉन, तृषा चेट्टी (विकेटकीपर), शबनीम इस्माइल, मसाबाता क्लास, अयाबोंगा खाका







