आईसीसी वूमंस वर्ल्ड कप 2022 का 28 वा मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच क्रिकेट के मैदान पर हो रहा है ।जहां इस मैच को जीतकर भारतीय टीम सेमीफाइनल की टिकट पक्की करने के इरादे से उतरी है ।वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के सलामी जोड़ी स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में पारी की शुरुआत की जहां दोनों ने मिलकर पावर प्ले में 68 रन जोड़ दिए ।वही दोनों की तूफानी पारी इस कदर दक्षिण अफ्रीका पर हावी रही कि हर रंग के साथ रिकॉर्ड टूटने का सिलसिला जारी रहा।
1.वनडे में IND vs SA के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप करने का रिकॉर्ड
91- स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा,
83- दीप्ति शर्मा और पूनम राउत, 2017
83- रॉड्रिक्स और पुनिया, 2019
2. महिला विश्व कप में भारतीय सलामी बल्लेबाजों द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्के
7* – स्मृति मंधाना
3 – पूनम राउत
2* – शैफाली वर्मा
3.महिला विश्व कप में भारत के लिए 500 रन पुरे करने वाली पांचवीं प्लेयर बनी स्मृति
1280+ – मिताली राज
828 – हरमनप्रीत कौर
619 – अंजुम चोपड़ा
570 – अंजू जैन
500*+ – स्मृति मंधाना
4.महिला विश्व कप में अर्धशतक बनाने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय सलामी बल्लेबाज़ बनी शैफाली, जहाँ उन्होंने 46 गेंद पर 53 रन बनाये ।
5. महिला विश्व कप में अर्धशतक लगाने वाली सबसे युवा भारतीय
| प्लेयर | आयु |
| मिताली राज बनाम दक्षिण अफ्रीका , 2000 | 17y 363 डे |
| शैफाली वर्मा बनाम दक्षिण अफ्रीका , | 18y 58 डे |
| अंजू जैन बनाम वेस्टइंडीज, 1993 | 18y 343 डे |
भारतीय टीम
Good morning and a warm welcome to our coverage of Match 28, the final group game of #CWC22.
Captain @M_Raj03 has won the toss and opted to bat first. #TeamIndia | #INDvSA
Details – ▶️ https://t.co/BWw8yYwlOS pic.twitter.com/RQ7KoqGJ4m
— BCCI Women (@BCCIWomen) March 27, 2022
स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।
दक्षिण अफ्रीका की टीम
लिजेल ली, लौरा वोल्वार्ड्ट, लारा गुडॉल, सुने लुस (कप्तान), मिग्नॉन डू प्रीज़, मारिज़ने कप, क्लो ट्रायॉन, तृषा चेट्टी (विकेटकीपर), शबनीम इस्माइल, मसाबाता क्लास, अयाबोंगा खाका






