ICC Ranking: वनडे रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, शुभमन गिल की टॉप-2 में प्रवेश, कोहली-रोहित टॉप-10 में शामिल, कुलदीप छाए ,4 साल बाद हुआ संजोग 

0
747
views
ICC Ranking: Big upset in ODI rankings, Shubman Gill enters top-2, Kohli-Rohit included in top-10, Kuldeep dominates, marriage happened after 4 years
PC: TWITTER

ICC Men’s ODI Player Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एशिया कप के श्रीलंका और भारत के बीच हुए मुकाबले के बाद  ताजा रैंकिंग की घोषणा  कर दी है । जहां भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की लिस्ट में टॉप-2 में शामिल हो गए हैं , जहां अब अगली चुनौती बाबर आजम को पहले स्थान से हटाने की होगी ।  उनके अलावा टॉप-10 बल्लेबाजों  की लिस्ट में भारत के दो धुरन्धर शामिल हैं ।

साल 2019 के बाद आया ऐसा संजोग

आपको बता दें की साल 2019 में भारत के 3 बल्लेबाज़ रैंकिंग में टॉप -3 में शामिल थे । वहीँ अब 4 साल बाद भारत के टॉप-3 प्लेयर शुभमन गिल , कप्तान रोहित शर्मा और रन मशीन विराट कोहली टॉप-10 रैंकिंग में शामिल हैं. जो की अपने आप में बड़े ही गौरव  की बात है ।

शुभमन गिल ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ धागा खो दिया जहाँ शाहीन के पहले 2 ओवर में 6 चौके ठोकर यादगार बना लिया जहाँ पहले विकेट के लिए गिल ने पाकिस्तान के खिलाफ 121 की तूफानी साझेदारी निभाई थी । जहाँ उन्होंने 58 रन की जबरदस्त पारी खेली थी । जिसका फायदा उन्हें  रैंकिंग में देखने मिला और एक रेटिंग अंक का इजाफा हुआ । लोकेश राहुल 37 वे और ईशान किशन 22 वे स्थान पर हैं ।

रोहित शर्मा ने पहले नेपाल , फिर पाकिस्तान और फिर श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप में लगातार 3 अर्धशतक जड़ा था, जिसका उन्हें एक पायदान का फायदा मिला और वे अब 9 वे स्थान पर आ गए हैं । दूसरी तरफ  विराट कोहली ने  पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 122 रन की पारी खेली और रैंकिंग में दसवें स्थान पर आ गए हैं ।

आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप शुरु होने में अब एक महीने से भी कम समय शेष है और यह खबर भारतीय फैंस को राहत देने वाली है । जहाँ इसका फर्क विपक्षी पर पड़ा ।

इस ताजा रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के कॅप्टन  तेम्बा बावुमा अपने पिछले आठ वनडे में तीन शतक और दो अर्धशतक ठोक चुके हैं । जहाँ इसका फायदा उनके रैंकिंग पर देखा जा रहा है जहाँ अब 21 पायदान की छलांग लगाकर दक्षिण अफ़्रीकी कप्तान  11वें पायदान  पर आ गए हैं ।

टॉप-10 की लिस्ट

बाबर आजम

शुभमन गिल

रासी वैन डेर डुसेन

डेविड वार्नर

इमाम-उल-हक

हैरी टेक्टर

क्विंटन डी कॉक

विराट कोहली

रोहित शर्मा

फखर ज़मा

कुलदीप यादव का जलवा

ICC Ranking: Big upset in ODI rankings, Shubman Gill enters top-2, Kohli-Rohit included in top-10, Kuldeep dominates, marriage happened after 4 years
PC: TWITTER

बॉलर की लिस्ट पर नज़र डाले तो ऑस्ट्रेलियाई के तेज बॉलर हाजेलवुड पहले स्थान पर काबिज हैं वहीँ लेग स्पिनर एडम जम्पा चौथे पायदान पर आ चुके हैं । भारत के बायें हाथ के  स्पिनर कुलदीप यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 श्रीलंका श्रीलंका के खिलाफ 4 विकेट लेकर सातवें स्थान पर पहुंच गये हैं. वहीँ मोहम्मद सिराज 9 वे स्थान पर हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here