वीडियो: बाबर आजम  0 पर आउट होने से तिलमिलाए ,ले लिया बचकाना DRS, अंपायर चकराया, मुजीब की निकली हसी

0
539
views
Babar Azam shocked after getting out on 0, took childish DRS, umpire confused, Mujeeb laughed

बाबर आजम विश्व के अच्छे बल्लेबाजों की श्रेणी में अपनी जगह बनने में कामयाबी हासिल की है। लेकिन  अभी भी डीआरएस को लेकर उनकी पकड़ शायद कमजोर पड़ती नजर आ रही है। हालांकि जब खुद पर बात आए तो शायद सब जायज होता है कुछ ऐसा हो दिखा अफगानिस्तान और पाकिस्तान (Afghanistan vs Pakistan, 1st ODI) के बीच पहले वंडे मुकाबले में जहां बाबर आजम अपना खाता खोल पाते इससे पहले मुजीब ने उन्हें पगबाधा जिसे एलबीडब्ल्यू भी बोलते हैं उन्हें आउट किया।

लेकिन बाबर आजम अंपायर के निर्णय को सिरे से खारिज करते हुए दिखाई देते हुए बेहद बचकाना डीआरएस लेकर अपने तृप्ति के लिए कदम उठा लिया वहीं दूसरी छोर पर खडे इमाम उल हक ने भी इसका समर्थन करने में कोई देरी नहीं दिखाई दी। हालाकि जब थर्ड अंपायर का निर्णय आया तो बाबर को 0 के स्कोर पर मैदान छोड़ना पड़ा लेकिन इसके बाबजूद उनकी किरकिरी सोशल मीडिया पर होती दिखाई पड़ी।

मैच का लेखा जोखा

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 201 रनों पर सिमट गई जहां पाकिस्तान के स्टार प्लेयर बाबर आजम 0 पर आउट हुए एक समय पाकिस्तान ने अपने 2 विकट 7 रन पर खो दिए थे। हालाकि इसके बाद इमाम उल हक के 61 और शादाब के 39 रनों की बदौलत पाकिस्तानी टीम ने 200 का आंकड़ा पार किया वहीं जीत के लिए 202 रनों का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 59 रन पर सिमट गई और पाकिस्तान ने इस मैच को 142 रनों से जीता। जहां पाकिस्तान की ओर से हैरिस रौफ ने 18 रन देकर 5 विकेट हासिल किया।

बाबर आजम को डीआरएस पड़ी महंगी

Babar Azam shocked after getting out on 0, took childish DRS, umpire confused, Mujeeb laughed

पारी के दूसरी ओवर की आखिरी गेंद पर मुजीब ने बाबर आजम का शिकार किया। जहां सीधी आ रही गेंद पर बाबर आजम चकमा खा बैठे और गेंद बल्ले को बिना छुए हुए पैड से जा लगी। मुजीब ने तत्काल ही एलबीडब्ल्यू की अपील कर दी। जहां बिना समय गवाए इन फील्ड अंपायर ने उंगली खड़ी कर बाबर आजम को आउट करार कर दिया। अचानक हुए इस मंजर को देखकर बाबर आजम तिलमिला गए और डीआरएस की मांग कर डाली वहीं थर्ड अंपायर ने भी बिना वक्त जाया कर बाबर आजम को 0 पर आउट करार दिया। वहीं यह डीआरएस केवल आत्म संतुष्टि के लिए मानी गई जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी इस डीआरएस की चर्चा जोरों पर हुए।

विडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here