भारत और वेस्टइंडीज(West Indies vs India, 1st ODI ) के बीच टेस्ट श्रृंखला के समापन के बाद अब भारतीय टीम द्विपक्षीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला वेस्टइंडीज के साथ खेलती नजर आएगी । तीन मैचों की श्रृंखला का आगाज 27 जुलाई से बारबाडोस के किंग्सटन ओवल मैदान पर होगा ।वही 1/0 से मिली टेस्ट हार के बाद वेस्टइंडीज की टीम वनडे में अच्छा प्रदर्शन कर कर पलटवार करने के इरादे से उतरेगी जहां इस बार उन्होंने दो साल बाद अपने सबसे खतरनाक प्लेयर की वापसी करवा ली है। जिन्होंने हाल में ही आईपीएल में तूफानी प्रदर्शन किया था। जहां भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 जुलाई, 29 जुलाई और 1 अगस्त को मुकाबला खेला जाएगा।
वेस्टइंडीज के किया 15 सदस्यीय टीम का ऐलान
वेस्टइंडीज ने वंडे सीरीज के लिए 15 नामों पर मोहर लगा दी है। जहां तेज गेंदबाज के साथ तूफानी बल्लेबाज की भी एंट्री हुई है। जहां वर्ल्ड कप में अपनी जगह बनाने से चूक गए प्लेयर की अब वेस्टइंडीज ने वापसी करवा ली है। जहां हैरान कर देने वाले नाम में एक नाम हेटमायर का है।

जहां आईपीएल में 13 पारियों में 299 रन ठोकने वाले हेटमायर जबरदस्त फॉर्म में हैं। वहीं हेटमायर ने अपना आखिरी मुकाबला 2021 में खेला था जहां अब दो साल के बाद उनकी एंट्री टीम में हुई है। हेटमायर ने वंडे में 47 मैच की 44 पारियों में 1447 रन 106 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं जहां उन्होंने पांच शतक और 4 अर्धशतक ठोके हैं।
इन प्लेयर की भी हुई वापसी
हेटमायर के अलावा तेज गेंदबाज ओशेन थॉमस जिन्होंने अपना आखिरी मुकाबला आयरलैंड इ खिलाफ साल 2020 में खेला था उन्हें भी टीम में जगह दी गई है । जेडन सील्स, यानिक केरिया और गुडाकेश मोटी को भी शामिल किया गया है।
निकोलस पूरन और जेसन होल्डर का कटा पत्ता
इस सीरीज में टीम की कमान एकबार फिर विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप को सौंपी गई है। 3 मैच की वनडे सीरीज की शुरुआत 27 जुलाई से बारबडोस में होगी। वहीँ जेसन होल्डर और पूरन भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे । हालाकिं वेस्टइंडीज पहले ही वर्ल्ड कप 2023 इ बाहर है लिहाजा खोने के लिए वेस्टइंडीज के पास कुछ भी नहीं शेष है ।
वेस्टइंडीज स्क्वॉड (West Indies squad)-
शाई होप (कप्तान), रोवमैन पॉवेल (उप-कप्तान), एलिक अथानाज़े, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोटी, यानिक कारिया, कीसी कार्टी, डोमिनिक ड्रेक्स, शिमरन हेटमायर, अल्ज़ारी जोसेफ, जेडेन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, केविन सिंक्लेयर, ओशेन थॉमस।







