IND vs WI: सीरीज जीत के बाबजूद खुश नहीं दिखे रोहित शर्मा, कहा ” कुदरत से लड़ना नामुमकिन”, ईशान किशन- सिराज पर बोली ये बड़ी बात

0
321
views
IND vs WI: Rohit Sharma did not look happy despite the series win, said
PC: TWITTER

भारत और वेस्टइंडीज (West Indies vs India, 2nd Test )के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच बारिश की वजह से टाई करना पड़ा वहीं भारतीय टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 1/0 से अपने नाम किया। जहां दूसरा निर्णायक मैच बारिश की भेंट चढ़ा। वहीं सीरीज पर भारत ने कब्जा तो किया लेकिन इस सीरीज जीत से अधिक मलाल दूसरे टेस्ट का बारिश की वजह से ड्रॉ होना रहा।

जहां भारतीय टीम 2/0 से सीरीज पर कब्जा कर सकता था वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी भारतीय टीम पहले स्थान से खिसकर दूसरे स्थान पर आ गया है। जहां पाकिस्तान की टीम टॉप पर है। वहीं दूसरे टेस्ट में टाई मैच होने के बाद रोहित शर्मा आक्रामक दिखाई दिए जहां चार शानदार दिन के खेल के बाद मैच का बिना नतीजा निकालना वाकई में हिला देने वाला रहा। वहीं पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में भी रोहित ने कुछ ऐसी ही बात अपने शब्दों से किया।

मैच का लेखा जोखा

भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में पहली पारी में 438 रन बनाए जहां विराट ने अपने 500 वें मैच में शतक ठोका। जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने अपनी पहली पारी में 255 रनों पर सिमट गई। जहां सिराज ने 5 विकेट हासिल कर अपने करियर का बेस्ट प्रदर्शन किया।

वहीं दूसरी पारी में भारत ने 181/2 पर पारी घोषित कर दिया। जहां आखिरी दिन तक वेस्टइंडीज ने 2 विकेट खोकर 76 रन बना लिए थे वही भारतीय टीम का पलड़ा भारी लग रह था। वहीं पांचवे दिन बारिश ने अपना कहर बरपाया और लाख मशक्कत के बाबजूद मैच को नहीं खेला गया और मैच रेफरी ने मैच को टाई घोषित कर दिया।

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में रोहित शर्मा ने कही यह बात

IND vs WI: Rohit Sharma did not look happy despite the series win, said "It is impossible to fight nature", ROHIT said big thing on Ishaan Kishan-Siraj
PC: TWITTER

रोहित शर्मा ने कहा की हर जीत के एक अलग मायने होते हैं । विदेशी जमीन पर खेलना अपने अपनी चुनौती है। जिस तरह से चीजें मुकाबले में घटित हुए मैं उससे खुश हूं। हमने अच्छा प्रयास किया, दुर्भाग्यवश आज हम कोई खेल नहीं खेल सके। हम वास्तव में कल एक सकारात्मक इरादे के साथ निकले थे। बारिश ने अंतिम निर्णय लिया। हम काफी आश्वस्त थे. ।

आखिर दिन में बल्लेबाजी करना बेहद मुश्किल होता है. हम हमेशा उस तरह का स्कोर चाहते थे जहां ह विपक्षी टीम लक्ष्य को पाने का प्रयास करे और गलती करे ।  आज कोई खेल नहीं बारिश की वजह से नहीं हुआ यह हमारे लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

सिराज पर बात की जाये तो  मैंने उसे करीब से देख रहा हूं। उन्होंने तेज गेंबड़ाजी यूनिट का शानदार  नेतृत्व किया है.मैं चाहता हूं कि हर प्लेयर नेतृत्व करे और उभरे । आप चाहते हैं कि पूरी पेस बैटरी जिम्मेदारी ले। आपको ईशान (किशन) जैसे प्लेयर  की जरूरत टीम में है। हम तेजी से रन चाहते थे, और ईशान ने कर के यह टीम के लिए दिया ।  टेस्ट मैचों में, आपको ऐसे लोगों की ज़रूरत होती है जो पारी को स्थिर करें जैसे कि विराट (कोहली) ने किया, उन्होंने शानदार खेला। आपको हर चीज का मिश्रण चाहिए. हमारे पास गहराई है, हमारे पास विविधता है।’ हम सही जगह पर हैं. यह काम पूरा करने के बारे में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here