वीडियो: हसन अली श्रीलंका में बरसात में मजे करते आए नजर, किया चहल के स्टाइल की कॉपी, उतारी नकल, पहले फिसले फिर मारा पोज

0
302
views
Hasan Ali was seen having fun in the rain in Sri Lanka, copied Chahal's style, imitated, first slipped and then struck a pose
PC: TWITTER

पाकिस्तान और  श्रीलंका (Sri Lanka vs Pakistan, 2nd Test) के बीच खेले जा रहे द्विपक्षीय दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में बारिश ने खेल को रोक दिया जहां बारिश से बाधित मैच में खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने 12 रनों की लीड हासिल कर ली है । जहां पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 28 रन और अब्दुल्ला शफीक 87 रन की पारी खेल कर मैदान पर डटे हुए हैं। वहीं बारिश के वक्त पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली बारिश के मजे लेते आए जहां पहले वे मैदान पर दौड़े और फिर जोरदार फिलकर भारत के स्पिनर चहल के आइकॉनिक स्टाइल की नकल करते नजर आए। वहीं दोनों मैचों में जगह ना मिलने के बाद मैदान पर उतरने की हसरत उन्होंने कुछ इस प्रकार पूरी की।

दोनों टेस्ट में नहीं मिला हसन को मौका

आपको बता दें कि दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में पाकिस्तान की टीम ने दोनों ही मुकाबले मैं तेज गेंदबाज हसन अली (HASAN ALI)को जगह नहीं दी जहां पहला मुकाबला गाली के मैदान पर खेला गया वही दूसरा मुकाबल कोलंबो में खेला जा रहा है। जहां दोनों ही मैच में हसन अली पानी उठाए प्लेयर्स की तीमारदारी करते नजर आए। वहीं मौका मिलने के साथ ही बारिश से बाधित मैच में वे मैदान पर उतर गए और जमकर मस्ती के मूड में लगे। हालाकि उनका यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। जहां उनके चेहरे पर ना चुने जाने की गम की जगह मैदान पर बारिश में भीगने की खुशी साफ देखी गई।

Hasan Ali was seen having fun in the rain in Sri Lanka, copied Chahal's style, imitated, first slipped and then struck a pose

हसन अली ने अपना आखिरी मुकबाला टेस्ट क्रिकेट में इसी साल न्यूज़लैंड के खिलाफ करांची में खेला था जहां डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में जगह बनाई। हसन अली ने टेस्ट में कुल 22 मैच की 42 पारी में 78 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

Hasan Ali was seen having fun in the rain in Sri Lanka, copied Chahal's style, imitated, first slipped and then struck a pose
PC: TWITTER

चहल की उतारी नकल

हसन अली बारिश में मजे करते नजर आए जहां उन्होंने भारत के स्पिनर चहल के आइकॉनिक स्टाइल की कॉपी की और जमीन पर एक हाथ सर पर रखकर लेटे बारिश में नजर आए।

वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here