विडियो: Live मैच बना सर्कस, अबरार से गेंद लुटने सदिरा भिड़े, बाबर आजम हंसकर हुए पागल! अफरीदी का भी हुआ बुरा हाल

0
274
views
Abrar Ahmed & Sadeera Rashen Samarawickrama shared FUNNY MOMENT , BABAR  AZAM laugh out loud
PC: TWITTER

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच गाले के मैदान पर पहला टेस्ट मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर है जहां एक ओर शकील ने दोहरे शतक से पाकिस्तान को मजबूत स्तिथि में ला खड़ा किया वहीं लाइव मैच में पाकिस्तान के अबरार अहमद (Abrar Ahmed )और श्रीलंका के विकेटकीपर सदिरा (Sadeera Rashen Samarawickrama) के गेंद को लेकर हुई कॉमेडी ने दर्शकों के साथ पाकिस्तान के प्लेयर्स जमकर हस्ते नजर आए जहां बाबर आजम समेत शाहीन शाह अफरीदी भी लोटपोट हुए । जहां मजाक के बीच एक समय ऐसा भी आया की जब अबरार को लगा कि वे रन आउट हो सकते हैं और उसके बाद वे जबरदस्त तरीके से भागे।

मैच का लेखा जोखा

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मुकाबला गले के स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहाँ  टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 312 रन बनाए श्रीलंका की ओर से धनंजय डे सिल्वा ने 122 रनों की पारी खेली ।वहीं  एंजेलो के बल्ले से 64 रन निकले ।

जवाब में पाकिस्तान की टीम ने  शकील ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 208 रनों की पारी खेली वहीं आगा  का 83 रन का शानदार योगदान रहा  और पाकिस्तान की टीम का स्कोर 461 रन पर पहुंचा दिया ।वहीं दूसरी पारी में श्रीलंका की टीम खबर लिखे जाने तक 14 रन बना चुकी है वहीं तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है और श्रीलंका की टीम 135 रनों से पाकिस्तान से पीछे हैं।

बाबर आज़म हसकर हुए लोटपोट

Abrar Ahmed & Sadeera Rashen Samarawickrama shared FUNNY MOMENT , BABAR  AZAM laugh out loud
PC: TWITTER

पारी के 120 वें ओवर करने मेंडिस आए जहां पाकिस्तान की टीम ने 145 रनों की लीड ले ली थी और शकील 204 और अबरार अहमद 10 रन बनाकर मैदान पर थे। वहीं पारी के 120वें ओवर की चौथी गेंद अबरार के पैड में जा घुसी जिसके बाद विकेटकीपर सदीरा ने अबरार के पैड से गेंद को निकलनी चाही वहीं अबरार क्रीच से निकलते हुए आगे बढ़ते गए। वहीं।

Abrar Ahmed & Sadeera Rashen Samarawickrama shared FUNNY MOMENT , BABAR  AZAM laugh out loud
PC: TWITTER

एक समय ऐसा आया जब अबरार को लगा कि वे क्रीच से आगे निकल गए हैं और तब वे जबरदस्त तरीके से क्रीच की ओर भागे जिसे देखकर बाबर आजम ,शाहीन शाह अफरीदी जमकर हसने लगे। जहां बाबर आजम की हसी रुकने का नाम नहीं लेती दिखाई दी।



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here