वीडियो: रोहित शर्मा ने दिखाए रोच को तारे, छक्का ठोका पूरे किए 15 वां टेस्ट अर्धशतक, IND का स्कोर 100 पार,मचाई तबाही

0
919
views
Rohit Sharma completed the 15th Test half-century by hitting the six
pc: twitter

भारत और वेस्टइंडीज(West Indies vs India, 2nd Test) के बीच त्रिनिदाद  के क्वींस पार्क ओवल पोर्ट ऑफ़ स्पेन में दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है ।जहां भारतीय टीम विपक्षी टेस्ट श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल की हुई है। वहीं इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। वही पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने खबर लिखे जाने तक 20.5 ओवर में100 रन बिना किसी नुकसान के बना लिया हैं।  जायसवाल और रोहित शर्मा तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। जहां 19 वें ओवर में रोहित शर्मा ने रोच को आड़े हाथों में लेते हुए  छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया

रोहित शर्मा और जयसवाल की तूफानी पारी

रोहित शर्मा (Rohit sharma)ने खबर लिखे जाने तक 77 गेंदों पर 4 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के की मदद से 59 रन की पारी खेली चुके हैं ।वहीं दूसरी और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने 32 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए जहां पहले ही सत्र में वेस्टइंडीज के चार गेंदबाजों को इन दोनों सलामी बल्लेबाजों ने जमकर कुटाई की है। जहां दोनों ही बल्लेबाज आक्रामक अंदाज में खेलते नजर आ रहे है

मुकेश कुमार को मिला मौका

वहीं दूसरे टेस्ट मैच में मुकेश कुमार को रोहित शर्मा ने मौका दिया। जहां देखना दिलचस्प होगा की मुकेश कैसा प्रदर्शन करते हैं। वहीं इस मैच में शार्दुल को आराम दिया गया है।

रोहित शर्मा का छक्का

Rohit Sharma completed the 15th Test half-century by hitting the six
pc: twitter

पांचवे ओवर की पांचवी गेंद पर रोहित शर्मा ने जबरदस्त छक्का रोच के ओवर में ठोका।  जहां रोहित शर्मा ने डीप स्क्वायर लेग की दिशा में गेंद को उड़काकर धाकड़ शॉट लगाया जहां गेंद बल्ले का स्पर्श पाते हुए सीमा रेखा के पार जा गिरी। यही नहीं रोच को फिर से रोहित ने टारगेट किया और 19 वे ओवर में जबरदस्त छक्का ठोकर अपना 15 वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया ।

जयसवाल ने भी दिखाया दम

पिछले मैच में 171 रन की पारी खेलने वाले जयसवाल ने इस मैच में भी रंग दिखाया जहां उन्हों रोहित के हो भांति छठे ओवर की चौथी गेंद पर मिड विकेट पर छक्का ठोका। जहां दोनों प्लेयर ने मिलकर समा बांध दिया है। वहीं भारत बड़े स्कोर की ओर अग्रसर है।



वीडियो

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here