वीडियो: इमाम उल हक ने हवा में छलांग लगाकर पकड़ा सदीरा का अदभुत कैच, उड़ाए होश, बाबर आजम ने लगाया गले, SL 242/6

0
292
views
Imam-ul-Haq jumps in the air and catches Sadeera's amazing catch, blown away, Babar Azam hugs, SL 242/6
PC: TWITTER

गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका और पाकिस्तान( Sri Lanka vs Pakistan, 1st Test)  के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला का पहला मुकाबला खेला जा रहा है । जहां पहले दिन के खेल समाप्ति तक श्रीलंका की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 242 रन बना लिए हैं ।एक समय 54 रन पर 4 विकेट खोने वाली श्रीलंकाई टीम पर खतरे के बादल मंडरा रहे थे लेकिन एंजेलो मैथ्यूज के शानदार अर्धशतकीय पारी और धनंजय डे सिल्वा के नाबाद 94 रनों की बदौलत श्रीलंका की टीम मुश्किल घडी  से उबर चुकी है। हालाकि श्रीलंका के लिए सबसे असहनीय बात यह रही की मैच के पहले दिन के आखिरी ओवर में सदीरा का विकेट गिरा ।  जिसके बाद अंपायर ने पहले दिन की खेल समाप्ति की घोषणा कर दी। वहीं इमाम उल हक के जबरदस्त कैच ने अंत समय में पाकिस्तान का पलड़ा मजबूत कर दिया। जहां कैच बेहद शानदार रहा।

धनंजया डे सिल्वा और एंजेलो मैथ्यूज ने बचाई लाज

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जहां शाहीन अफरीदी और नसीम शाह की शुरुआत इस फिल्म में ताबड़तोड़ गेंदबाजी एक समय श्रीलंकाई टीम को मुसीबत में डाल दिया था जहां एक समय श्रीलंका ने 4 विकेट 54 रन पर खो दिए थे इसके बाद एंजेलो मैथ्यूज ने शानदार पारी खेली उन्होंने 109 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 64 रन बनाए।

वहीं धनंजय डिसिल्वा ने 157 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 94 रन की नाबाद पारी खेली और मैदान पर टिके हुए हैं ।वहीं श्रीलंका की ओर से आखिरी विकेट गिरने वाले प्लेयर सदीरा रहे जिन्होंने 57 गेंदों पर पांच चौके की मदद से 36 रन की पारी खेली हालांकि उन्हें भाग्य का साथ नहीं मिला जहां imam-ul-haq ने  पहले दिन के खेल समाप्ति के आखिरी ओवर में जबरदस्त कैच पकड़कर उनका काम तमाम किया।

पाकिस्तान की गेंदबाज़ी की बात की जाए तो पहले दिन के खेल समाप्ति तक शाहीन अफरीदी ने 15 ओवर में 63 रन देकर तीन सफलता अर्जित की ,वही नसीम शाह, अबरार अहमद और आगा  सलमान को एक-एक सफलता हाथ लगी।

इमाम उल हक़ का जबरदस्त कैच

Imam-ul-Haq jumps in the air and catches Sadeera's amazing catch, blown away, Babar Azam hugs, SL 242/6
PC: TWITTER

66 में ओवर की चौथी गेंद पर आजा सलमान की गेंद पर सदीरा का कैच शॉर्ट लेग की दिशा में इमाम ने पकड़ा। जहां गेंद पिच। पर पड़ने के बाद थोड़ी घूमी और सदीरा के बल्ले का किनारा लेते हुई लेग साइड की दिशा में जा ही रही थी की शर्ट लेग पर खड़े इमाम ने जबरदस्त छलांग लगाकर कैच को पकड़ा और पहले दिन की आखिरी ओवर में पकिस्तान को बड़ी  दिलाई।



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here