भारत और बांग्लादेश (Bangladesh Women vs India Women, 1st ODI) के बीच द्विपक्षीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला का पहला मुकाबला शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम ढाका में खेला गया जहां रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने 40 रनों से भारत को रौंदकर इतिहास रचते हुए एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पहली दफा भारतीय महिला टीम को हराने का गौरव प्राप्त किया। वहीं आखिरी विकेट भारतीय टीम का रन आउट से गिरा जहां धोनी ने साल 2016 में जिस तरह बांग्लादेश की टीम के प्लेयर को रन आउट किया था उसका काफी हद तक बदला बांग्लादेश की महिला टीम ने ले लिया हैं।
बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में भारतीय टीम की 40 रनों से हार गई। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 43 ओवर में 152 रन बनाए लेकिन घूमती हुई पिच पर बारिश का प्रभाव भारतीय टीम के लिए नुकसान से भरा रहा।
निगार सुलतान की जबरदस्त पारी
निगार सुलतान ने 64 गेंद पर सर्वाधिक 39 रनों की पारी खेली वहीं फरगना ने 27 बहुमूल्य रन बनाए। भारत की तरफ से अमंजोत ने 4 विकेट हासिल किए। देविका को दो सफलता मिली।
स्मृति हरमनप्रीत का नहीं चला बल्ला
जीत के लिए 153 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की स्टार प्लेयर स्मृति 11 रन, हरमनप्रीत 5 रन पर आउट हुई। दीप्ति शर्मा ने 20 रन और अमनजोत ने 15 रन की पारी खेल मैच में संघर्ष बरकरार रखा। लेकिन उनके आउट होने के साथ ही भारतीय टीम लड़खड़ा गई। जहां बांग्लादेश की ओर से मरूफा ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए वहीं राबिया खान ने 3 विकेट हासिल किए।

36 वें ओवर की आखिरी गेंद पर राबिया के गेंद पर एक रन लेने की चक्कर में अनुष्का रन आउट हुई जहां सुलताना खातून ने डायरेफ्ट हिट विकेट पर मार दिया और अनुष्का 2 के स्कोर पर रन हुई और भारतीय टीम को पहली बार वंडे में हराने में बांग्लादेश कामयाब हो गई।

इससे पहले साल 2016 में धोनी ने भी विश्व कप के अहम मैच में आखिरी गेंद पर बांग्लादेशी प्लेयर को रन आउट कर करारी शिकस्त दी थी। कुछ वैसा ही नजारा महिला क्रिकेट में देखने मिला। यह वनडे क्रिकेट इतिहास में फली दफा था जब बांग्लादेश ने भारत को रौंदा ।
#OnThisDay in 2016, M S Dhoni dashed the hopes of millions of Bangladesh cricket fans with the epic last ball run out!#msdhoni #icc #WT20 pic.twitter.com/b6iOOoYzHl
— SportsMonks (@Sportsmonks) March 24, 2020
वीडियो
Aaaannd 🇧🇩 got the win Vs 🇮🇳. This is the first WODI win for Bangladesh Tigresses against the mighty India.#BANWvINDW #BANvIND pic.twitter.com/K45JBoxiNK
— Yas1n 0he (@0he_yas1n) July 16, 2023







