भारत-वेस्टइंडीज (West Indies vs India, 1st Test) के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला का पहला मुकाबला डोमिनिका के मैदान पर खेला जा रहा है। जहां तीसरे दिन के पहले सेशन में भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने तूफानी खेल का प्रदर्शन किया और 171 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलने के बाद आउट हुए ।उन्होंने अपनी पारी में युवा होने के बावजूद बड़ी परिपक्वता के साथ बल्लेबाजी की हालांकि वे अपने दोहरे शतक से 29 रनों से चूक गए लेकिन उन्होंने इतिहास रचते हुए बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किया जिसकी जानकारी आगे दी गई है।
चौके के साथ पूरा किया यशस्वी जयसवाल ने अपने 150 रन
वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू कर रहे यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal )ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 387 गेंदों पर 16 चौके और एक शानदार छक्के की मदद से 171 रनों की पारी खेली। .भारतीय फैंस के लिए दुखद बात यह रहे की जायसवाल के बल्ले से दोहरा शतक नहीं निकल पाया। जहां केवल 29 रन दूर यशस्वी जायसवाल अलजर्री जोसेफ के हाथों आउट हुए। हालाकि इस युवा प्रतिभा ने साबित कर दिया की इस बल्लेबाज में काफी दम है और आने वाले समय में यह कमल की बल्लेबाजी करते नजर आए।
जयसवाल ने पारी के 116 वें ओवर की पांचवी गेंद पर डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में चौका ठोकर अपना 150 रन पूरा किया। अपनी पारी में उन्होंने 16 चौके ठोके जहां एक से बढ़कर एक लाजवाब शॉट जयसवाल के बल्ले से निकले।
यशस्वी जयसवाल ने तोड़ा रिकॉर्ड
डोमनिका के मैदान पर सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर बने जयसवाल जहां उन्होंने 8 साल पहले बनाए गए एडम वोजेस के 130 रनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जहां डोमिनिका के मैदान पर 171 रन की पारी खेमे वाले जयसवाल टॉप पर आ चुके हैं।
भारत की ओर से डेब्यू पर 150+ रन बनाने वाले प्लेयर

भारत की ओर से टेस्ट डेब्यू करते हुए 150 रनों से अधिक का स्कोर बनाने वाले भारतीय प्लेयर की सूची में यशस्वी जयसवाल और तीसरे पायदान पर आ चुके हैं जाए से पहले शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2013 में 1 87 रनों की पारी खेली थी। वहीं साल 2013 में रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 177 रनों की पारी खेली थी ।जयसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2023 में 171 रन की पारी खेली।
घर से बाहर टेस्ट डेब्यू पर सर्वोच्च स्कोर
287 – टिप फोस्टर (इंग्लैंड) बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 1903
222* – जैक्स रूडोल्फ (एसए) बनाम बैन, चैटोग्राम, 2003
210* – काइल मेयर्स (वेस्टइंडीज) बनाम बैन, चैटोग्राम, 2021
200 – डेवोन कॉनवे (न्यूज़ीलैंड) बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स, 2021
171 – यशस्वी जयसवाल (IND) बनाम WI, रोसेउ, 2023
वीडियो
Yashasvi Jaiswal, remember the name.
A great start to his career and many more coming in future. pic.twitter.com/PzjjDxDjqY
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 14, 2023







