वीडियो: गुरबाज ने 145 रन ठोक मचाई तबाही, 13 चौके 8 छक्के से उड़े बांग्लादेश टीम के होश, टुटा ये रिकॉर्ड, AFG ने बनाए 331/9

0
740
views
Gurbaz wreaked havoc with 145 runs, 13 fours and 8 sixes blew Bangladesh team's senses, broke this record, AFG made 331/9
PC: TWITTER

Bangladesh vs Afghanistan, 2nd ODI : अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच की दो पक्षी श्रृंखला का दूसरा मुकाबला जहुर अहमद चौधरी स्टेडियम चट्टोग्राम में खेला जा रहा है जहां वनडे श्रृंखला में पहला मुकाबला अफगानिस्तान ने 17 रनों से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है वहीं दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम के सलामी बल्लेबाज गुरबाज ने 145 रन और अब्राहम जादरान ने 100 रन की पारी खेल तहलका मचा दिया जहां दोनो शतकीय पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 331 रन बनाए जहां जीत के लिए बांग्लादेश के समक्ष 332 रनों की चुनौती है।

गुरबाज और इब्राहिम जादरान के बीच भी 256 रन की तूफानी साझेदारी

अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज गुरबाज ने 125 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और 8 छक्कों की मदद से 116 रन की तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 145 रन बनाए इसके बाद वह अफगानिस्तान की ओर से एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में सर्वाधिक निजी स्कोर बनाने वाले दूसरे नंबर के बल्लेबाज बन चुके हैं ।

Gurbaz wreaked havoc with 145 runs, 13 fours and 8 sixes blew Bangladesh team's senses, broke this record, AFG made 331/9

वहीं अब्राहम जादरान ने 119 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और एक छक्के की मदद से 100 रन की तूफानी पारी खेली और टीम का स्कोर 331 रन पर पहुंचाने का बड़ा योगदान दिया।

बांग्लादेशी गेंदबाजी की बात की जाए तो मुस्तफिजुर हसन महमूद शाकिब और मेहंदी हसन ने दो-दो सफलताएं अर्जित की इबादत हुसैन को एक विकेट मिला।

एक जीत के साथ अफगानिस्तान रह सकती है इतिहास

3 मैचों की एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय श्रृंखला में अफगानिस्तान ने पहला मुकाबला 17 रनों से बांग्लादेश स्कोर हरा दिया था। वही दूसरे मुकाबले में अगवानी स्थान अच्छी स्थिति में है जहाँ एक और जीत अफगानिस्तान को सीरीज सील करने में मदद करेगी ।आपको बता दें कि अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच इससे पहले खेले गए टेस्ट मुकाबले में बांग्लादेश ने 556 रनों से अफगानिस्तान को रौंदा था वही अच्छा मौका होगा जब अफगानिस्तान की टीम सीरीज जीत कर हार का बदला बांग्लादेश से लेती नजर आएगी।



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here