WI के खिलाफ T-20 सीरीज के लिए इन 5 प्लेयर का कटा पत्ता, संजू की वापसी, रिंकू सिंह को मिला धोखा! 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

0
324
views
These 5 players were cut off for the T-20 series against WI, Sanju's return, Rinku Singh got cheated! 15 member team announced

(INDvsWi)भारत और वेस्टइंडीज के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला का आगाज 12 जुलाई से होने वाला है जहां भारतीय टीम दो टेस्ट मुकाबले, तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच और पांच t20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते नजर आएगी। वही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 3 अगस्त से खेले जाने वाले t20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. जहां 15 सदस्य टीम में एक और संजू सैमसंग की वापसी हुई है तो दूसरी ओर रिंकू सिंह को मौका ना मिलने से फैंस खासा नाराज है . जताया जा रहा था कि साल रिंकू सिंह ब्लू जर्सी में टीम इंडिया के लिए खेलते नजर आएंगे उन्होंने आईपीएल में धूम मचाई थी। रिंकू सिंह के साथ कुल 5 प्लेयर ऐसे भी रहे जिनका पत्ता कटा है जिसकी जानकारी आगे दी गई है वहीं कुछ नए नाम भी टीम इंडिया के खेमे में शामिल है।

सूर्यकुमार यादव को बनाया गया उप कप्तान

t20  श्रृंखला में जहां हार्दिक पांड्या भारतीय टीम की कमान संभालते नजर आएंगे तो दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव को उप कप्तान की भूमिका दी गई है।

इन पांच प्लेयर्स का कटा पत्ता

भारतीय टीम ने फरवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला खेला था ।जहां राहुल त्रिपाठी, पार्थिव पटेल, दीपक हुडा ,जितेश शर्मा ,वाशिंगटन सुंदर टीम इंडिया का हिस्सा थे वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले द्विपक्षीय श्रृंखला में इन सभी प्लेयर्स का पत्ता कट चुका है।

नए चेहरों को मिला मौका

These 5 players were cut off for the T-20 series against WI, Sanju's return, Rinku Singh got cheated! 15 member team announced
PC: IPLT20

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले पांच मैचों की श्रृंखला में तिलक वर्मा ,संजू सैमसंग यशस्वी जयसवाल के साथ कुलदीप यादव ,आवेश खान और मुकेश को जगह दी गई है ,वहीं रवि बिश्नोई ने भी अपनी जगह टीम में बना लिया। इस मुकाबले में उमरान मलिक की थी कि गेंदबाजी भी फैंस को देखने मिलेगी।

रिंकू सिंह को नहीं मिला मौका इरफ़ान ने किया ट्वीट

आई पी एल 2023 में 14 मुकाबलों में रिंकू सिंह ने 474 रन 59.2 के औसत से बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 149.53 का रहा था। जहां उनके टीम इंडिया में शामिल ना होने के बाद इरफान पठान ने ट्वीट कर लिखा रिंकू सिंह का समय जल्दी आएगा हालांकि भारतीय फैंस यह उम्मीद कर रहे थे कि इस साल रिंकू सिंह वेस्टइंडीज से खिलाफ t20 दिखाई दे सकते हैं लेकिन ऐसा ना होने से फैंस का दिल जरूर टूटा है।

भारत और वेस्ट इंडीज टी 20 टीम

ईशान किशन , शुभमन गिल , जायसवाल, तिलक वर्मा , सूर्यकुमार यादव , संजू सैमसन , हार्दिक , अक्षर पटेल , यजुवेंद्र चहल , कुलदीप , रवि बिश्नोई , उमरान मलिक  , अर्शदीप सिंह , आवेश खान , मुकेश कुमार ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here