वीडियो: रहाणे ने खेली 89 रन की तूफानी पारी, कमिंस की गेंद पर छक्का ठोक पूरा किया अर्धशतक, बनाया ये रिकॉर्ड

0
1728
views
Rahane played a stormy inning of 89 runs, hit a six off Cummins and completed his half-century, made this record

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 का रोमांचक मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है ।जहां ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 296 रन बनाए। जहां भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर अजिंक्य रहाणे रहे जहां एक समय भारतीय टीम ने अपने 4 विकेट 71 रनों पर को दिए थे, अजिंक्य रहाणे  की तूफानी 89 रन की पारी ने भारतीय टीम को एक बार फिर से मैच में ला खड़ा किया है। वहीं रहाणे ने बोलैंड की गेंद पर छक्का ठोकर भारतीय फैंस की राहों में जोश भरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जहां ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों पर जमकर बरसे रहाणे।

296 रन पर भारत की पारी सिमटी

पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 469 रन बनाए जहां स्मिथ और हेड ने शतक ठोके। वहीं 469 रन के जवाब में भारतीय टीम के दमदार बल्लेबाज रहाणे ने 129 गेंद में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 89 रन की पारी खेली। जहां एक समय भारत अपना 4 विकेट 71 रन पर खो दिया था। वहीं जडेजा ने 48 और शार्दुल ठाकुर ने 51 रन का योगदान दिया और एक समय 200 के अंदर सिमटी दिखाई दे रही टीम इंडिया को रहाणे ने संजीवनी देने का काम किया।

109 रन की साझेदारी

Rahane played a stormy inning of 89 runs, hit a six off Cummins and completed his half-century, made this record

रहाणे और शार्दुल के बीच 109 रन की जबरदस्त साझेदारी हुई। जहां रहाणे ने 89 और शार्दुल ने 51 रन की पारी खेली और टीम इंडिया को संकट की स्तिथि से उबारा।

रहाणे ने ठोका जबरदस्त छक्का

46 ओवर में रहाणे ने कमिंस को करारा जवाब देते हुए जबरदस्त छक्का लेग साइड की दिशा में ठोका। जहां 46 वें ओवर की आखिरी गेंद पर रहाण  ने तगड़ा खेला। जहां उछाल से भरी गेंद पर रहाणे ने जबरदस्त पूल शॉट खेला और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेज दिया और 26 वा ारदशतक छक्के से पूरा किया । जहां इस एक।शॉट ने भारती दर्शकों को मानों जगा सा दिया हो।

टेस्ट चैंपियनशिप में बनाया ये रिकॉर्ड

रहाणे ने भारत की ओर से टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में सर्वाधिक निजी स्कोर बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।



वीडियो

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here