वीडियो: मो. सिराज ने लाबूशेन की छीनी नींद के साथ चैन, हड़बड़ाकर पड़ा उठना, वार्नर को सनसनाती गेंद पर किया OUT

0
456
views

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है ।इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 469 रनों के जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 296 रनों पर सिमट गई ।वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आए ऑस्ट्रेलियाई टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को चौथे ओवर में मोहम्मद सिराज पर चलता कर दिया ।मजेदार बात यह रहीं की लाबूशेन जिन्हें दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आना था उन्हें कैमरा पर सोया पाया गया। वहीं सिराज के विकेट लेने के साथ लाबूशेन हड़बड़ाहट में उठे जहां सिराज के जबरदस्त गेंदबाजी ने लाबूशेन की नींद छीन ली।

दूसरी पारी में चाय तक ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 23 रन

चाय के अवकाश तक दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम में 23 रन पर 1 विकेट खो दिया है। जहां डेविड वार्नर 1 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद का शिकार बने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर डेविड वॉर्नर मोहम्मद सिराज की जबरदस्त बाहर जाती गेंद पर अपने बल्ले को लगा बैठे बाहरी किनारा लेती वैकेंसी दा विकेटकीपर भरत के दस्ताने में गई।  जहां मैदान पर उस्मान ख्वाजा 13 रन बनाकर और लाबूशेन 8 रन बनाकर मैदान पर टिके हुए हैं।

सिराज ने छीनी लाबूशेन का चैन

Mo. Siraj rested with Labushen's snatched sleep, got up in a hurry, Warner was OUT on a sensational ball

मोहम्मद सिराज ने जहां वार्नर का विकेट लेकर लबूशेंन को नींद को तोड़ दिया वहीं मैदान पर दो बार उनके हाथों से बल्ले को छोड़ने को मजबूर भी किया । जहां सटीक और रफ्तार से भरी गेंद लाबूशेन के हाथों में भी लगी। जहां सिराज ने लाबूशेन को अपनी गेंदबाजी से काफी परेशान भी किया।

ऑस्ट्रेलिया की बढ़त बनी 196 रन

भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती ऑस्ट्रेलिया की टीम को दूसरी पारी में जल्दी से जल्द आउट करना होगा ।जहां केवल दूसरी पारी में 23 रन बनाने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 196 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। जहां रोहित शर्मा यह नहीं चाहेंगे की ऑस्ट्रेलिया अपनी बढ़त 400 के करीब करे। लिहाजा अब सब दारोमदार भारतीय पेस गेंदबाजों पर ही है।



वीडियो

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here