आईपीएल 2023 का 18 वा मैच पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन मोहाली के स्टेडियम में खेला गया। जहां रोमांच से भरपूर मैच में गुजरात की टीम ने पंजाब को 6 विकेट से मात देकर अंकतालिका में 6 अंक के साथ तीसरे स्थान पर आ चुके हैं। वहीं इस मैच में जबरदस्त घटना घटी जब आखरी सेकंड पर हार्दिक ने डीआरएस लेकर अंपायर के निर्णय को बदल दिया जहां विकेटकीपर साहा के कहे जाने पर हार्दिक ने डीआरएस की समय के पूर्ण होने वाले आखिरी सेकंड पर इशारा करते हुए डीआरएस की अपील कर डाली, जहां धड़कने सेकंड पर रुक गई।
मैच का लेखा जोखा
पंजाब की टीम टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी जहां मैथ्यूज शॉर्ट ने सर्वाधिक 36 रन बनाए, राजपक्षे ने 20, जीतेश शर्मा ने 25, सैम करण ने 22 रन का योगदान दिया और गुजरात के सामने जीत के लिए 154 रन का । वहीं गुजरात की ओर से मोहित शर्मा ने धारदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
जीत के लिए 154 रन का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम ने 19.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर मैच को अपने नाम किया। जहां शुभमन गिल ने 49 गेंद पर 67 रन और रिद्धिमान साहा ने 30 रन 19 गेंद पर ठोके। पंजाब की ओर से अर्शदीप, रबाडा, हरप्रीत, दम करण को एक एक सफलता मिली।
डीआरएस को लेकर हुआ ड्रामा

13 वें ओवर की दूसरी गेंद पर बड़ा ड्रामा हुआ जब गुजरात के गेंदबाज मोहित शर्मा की लेंथ डिलीवरी पर जीतेश शर्मा जो की 25 रन पर खेल रहे थे उनके बल्ले से बाहरी किनारा लगा और गेंद साहा के हाथों में गई जहां किसी ने भी अपील और रुचि नहीं दिखाई लेकिन साहा को पता था की गेंद बल्ले का किनारा ले चुकी है। वहीं इस इन सभी के बीच साहा हार्दिक को मानते नजर आए की गेंद लगी है वहीं डीआरएस के 10 सेकंड बीतने को थे तभी हार्दिक ने इशारा किया और अंपायर ने निर्णय को तीसरे अंपायर की ओर भेजा। वहीं स्निको मीटर पर साफ दिखा की जीतेश के बल्ले से किनारा लगा था । वहीं आखरी एक सेकंड में नॉट आउट जीतेश को आउट होकर बाहर जाना पड़ा ।
वीडियो
— Main Dheet Hoon (@MainDheetHoon69) April 14, 2023







