वीडियो: राहुल तेवतिया ने विनिंग चौका लगाकर गुजरात को दिलाई 6 विकेट से जीत,आखिरी ओवर में छीनी गुजरात ने जीत, जीत की तेवर पर लगाई मिलर ने लगाम

0
391
views
Rahul Tewatia gave Gujarat a 6-wicket win by hitting a winning four, Miller reined in the attitude of victory, there was a big change in the table
PC: IPLT20

PBKS vs GT:  मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेला गया आईपीएल 2023 के 18वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने  गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 153 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी  गुजरात की टीम ने एक गेंद शेष रहते मैच को 4 विकेट खोकर जीत लिया है । जहाँ इस जीत के बाद गुजरात की टीम 6 अंक के साथ तीसरे स्थान पर आ गई है । वहीँ इस मैच में राहुल तेवतिया ने विनिंग चौका लगाकर गुजरात को दिलाई 6 विकेट से जीत दिला दी । जहाँ विनिंग शॉट लगाने में राहुल तेवतिया सबसे आगे चल रहे हैं ।

प्रभसिमरन और धवन हुए फ्लॉप

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पंजाब किंग्स ने  8 विकेट पर 153 रन बनाए। जहाँ पंजाब के सलामी बल्लेबाज़  प्रभसिमरन सिंह 0 पर आउट हुए वहीँ शिखर धवन 8 रन पर आउट होने के बाद अचानक से दवाब पंजाब पर बढ़ा । हालाकिं मैथ्यू शॉर्ट ने 24 गेंद में 6 चौके और 1 चक्का की मदद से 36 रन बनाए। भानुका राजपक्षे ने 20 रन का योगदान दिया । वहीं जितेश शर्मा ने 25 रन बनाए। इसके अलावा सैम करन और शाहरुख खान ने 22-22 रन की पारी खेली ।

मोहित शर्मा छाए

मोहित शर्मा ने धारदार गेंद बाजी की और 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किया , वहीँ उन्हें मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया । वहीँ राशिद, लिटिल , जोसफ और मोहम्मद शमी को 1-1 सफलता मिली ।

राहुल तेवतिया के चौके से गुजरात हुआ विजयी

Rahul Tewatia gave Gujarat a 6-wicket win by hitting a winning four, Miller reined in the attitude of victory, there was a big change in the table
PC: IPLT20

गुजरात की टीम ने रोमांचक मैच में पंजाब को आखिरी ओवर में पछाड़ दिया जहाँ एक बार फिर राहुल तिवतिया ने धमाल मचा दिया । जीत के लिए 154 रन का पीछा करने आई गुजरात की शुरुआत तूफानी रही। पहले 6 ओवरों में ही गुजरात की टीम ने 56 रन बोर्ड पर लगा दिए।  5वां ओवर में कगिसो रबाडा ने  ऋद्धिमान साहा (30) को आउट कर दिया। इसके बाद साई सुदर्शन (19) ने रन बनाये  हार्दिक पांड्या  8 रन बनाकर आउट हुए । गुजरात  की तरफ से शुभमन गिल ने 67 रन की पारी खेली वहीँ  सैम करन ने 20 वे ओवर में उन्हें बोल्ड कर दिया । बोल्ड कर दिया।

मिलर ने तिवतिया को रोका

गुजरात की टीम को आखिरी दो गेंदो पर 4 रन की दरकार थी और वहीँ राहुल तेवतिया ने एक लैप शॉट खेलकर मैच को गुजरात के नाम कर दिया । वहीँ जीत के बाद फिर से जोश में दिख रहे राहुल को मिलर ने रोका और गले से लगाकर उन्हें शांत किया ।



वीडियो

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here