वीडियो: सुनील नरेन ने किया विराट कोहली को क्लीन बोल्ड, 1.2 डिग्री गेंद घूम उड़ा ले गई विकेट, उड़ गए विराट कोहली के होश !

0
173
views
Sunil Narine clean bowled Virat Kohli, 1.2 degree ball took away the wicket, Virat Kohli lost his senses!
PC: IPLT20

Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bangalore, 9th Match: आई पी एल 2023 का नौवां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस बेंगलुरु के बीच ईडन गार्डंस कोलकाता के मैदान पर खेला जा रहा है . रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के साथ धारदार गेंदबाजी देखने के लिए मिली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दोनों सलामी बल्लेबाज खबर लिखे जाने तक पवेलियन वापस लौट चुके हैं ।जहां पावरप्ले के अंदर ही विराट कोहली 21 रन और फाफ डू प्लेसिस इन बनाकर पैवेलियन का रास्ता नाप चुके हैं . विराट कोहली को चौथी बार सुनील नरेन ने आईपीएल में अपनी फिरकी से फसाया आगे खबर विस्तार से।

शार्दुल ठाकुर और रिंकू सिंह की तूफानी बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने 5 विकेट महज 89 रनों पर खो दिए थे .इसके बाद बल्लेबाजी करने आए शार्दुल ठाकुर ने 29 गेंदों पर 9 चौके और 3 छक्के की मदद से 68 रन की तूफानी पारी खेली, उन्होंने 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर तहलका मचा दिया, वहीं दूसरी छोर पर रिंकू सिंह ने उनका बखूबी साथ दिया जहां दोनों के बीच 103 रनों की शतकीय साझेदारी हुई रिंकू सिंह ने 33 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली।

बैंगलोर  की ओर से विली और करण शर्मा को दो-दो सफलता मिली वही ब्रेसवेल और हर्शल पटेल को एक-एक विकेट मिला।

विराट कोहली बेस्ट स्पिनर सुनील नरेन के शिकार

Sunil Narine clean bowled Virat Kohli, 1.2 degree ball took away the wicket, Virat Kohli lost his senses!
PC: IPLT20

जीत के लिए 205 रनों का पीछा करने उतरी राजेंद्र बेंगलुरु के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने मैच के पहले ही गेंद पर चौका लगाकर अपनी मंशा साफ कर दी ।हालांकि उनका यह फॉर्म ज्यादा देर तक नहीं चला जहां पांचवे ओवर की चौथी गेंद पर सुनील  ने अपनी फिरकी से उन्हें फंसाया ।जहां गेंद पड़ने के बाद 1.2 डिग्री भूमि और सीधा विकेट से जा भिड़ी ।जब तक विराट कोहली समझ पाते तब तक उनका विकेट गिर चुका था। जहां आईपीएल इतिहास में चौथा मौका था जब सुनील ने  विराट कोहली को आउट किया  ।



वीडियो

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here