(RCBVSKKR)आई पी एल 2023 का नौवां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजेंद्र बेंगलुरु के बीच भारत के ऐतिहासिक ईडन गार्डन कोलकाता में आयोजित किया जा रहा है ।इस मुकाबले को देखने कई सेलिब्रिटी मैदान पर आए हुए हैं या शाहरुख खान के साथ उनकी पुत्री सुहाना खान भी मैदान पर दिखी। हर एक गेंद के साथ शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान कोलकाता नाइट राइडर्स को सपोर्ट करते दिखे वहीं विराट कोहली के आउट हो जाने के बाद सुहाना खान और शाहरुख खान का खुशी का ठिकाना ना रहा शाहरुख खान ने तालियां बजाई तो सुहाना ने उनका बखूबी साथ दिया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए। जहां जीत के लिए बेंगलुरु की टीम को 205 रनों की दरकार दी गई।
शार्दुल ठाकुर और रिंकू सिंह के बीच तूफानी सदके साझेदारी
एक समय लड़खड़ा चुके कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अपने 5 विकेट महज 89 रन पर गंवा दिए थे। वही रिंकू सिंह और शार्दुल ठाकुर के इरादे कुछ और ही थे। रिंकू सिंह ने एक और को संभाल कर रखा जा उन्होंने 33 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के की मदद से 46 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं दूसरी ओर शार्दुल ठाकुर अलग ही मूड में दिखे उन्होंने 29 गेंदों पर नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 68 रन बना डाले जहां उन्होंने अपना अर्धशतक 20 गेंदों पर पूरा किया।
विराट कोहली के विकेट गिरने के साथ ही झूमा ईडन गार्डन

जीत के लिए 205 रनों का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सलामी जोड़ी विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने तेज शुरुआत की ।जहां दोनों ने मिलकर 29 गेंदों पर 44 रन की साझेदारी की.वहीं विराट कोहली का विकेट गिरने के साथ ही कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम झूम उठे। जहां 5 ओवर की चौथी गेंद पर सुनील ने विराट कोहली को 21 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर आरसीबी को पहला झटका दिया इसके बाद विकेटों का पतन जल्दी-जल्दी होता रहा।

विराट कोहली के विकेट गिरने के साथ ही जहां एक और आरसीबी के खेमे में सन्नाटा छाया तो दूसरी ओर ईडन गार्डन मे तालियों की गूंज उठ पड़ी जहाँ विराट कोहली के विकेट गिरने के साथी सुहाना खान (SUHANA KHAN) मुस्कुराने के साथ तालियां बजाती नजर आए तो दूसरी और शाहरुख खान ने भी जमकर तालियां बजाई।
वीडियो
The way suhana khan and srk was celebrating 😂😿 #Chokli pic.twitter.com/7Q11GH0PYx
— Akku👑 (@akkuba56) April 6, 2023







