वीडियो: “ धवन ने कर दी अनहोनी”  चौका ठोकने के चक्कर में साथी खिलाड़ी राजपक्षे को किया रिटायर-हर्ट , दर्द से करहाते हुए प्लास्टर लगाए हुए बाहर

0
109
views
Dhawan retires-hurts fellow player Rajapaksa in the process of hitting a four
pc: iplt20

राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच आई पी एल 2023 का आठवां मुकाबला गुवाहाटी के मैदान पर खेला गया .जहां रोमांच से भरे इस मुकाबले को अंत में पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से जीत कर आई पी एल 2023 में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। लगातार दूसरे  मुकाबले में जहां पंजाब की जीत हुई ,वहीं पंजाब की टीम को बड़ा झटका भी लगा जहां धवन के करारे शॉट की वजह से बाएं हाथ के श्रीलंकाई बल्लेबाज भानुका राजपक्षे (Bhanuka Rajapaksa)  को रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर जाना पड़ा। आगे चर्चा विस्तार से।

Dhawan retires-hurts fellow player Rajapaksa in the process of hitting a four
pc: iplt20

शिखर धवन की तूफानी 86 रनों की पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे पंजाब किंग्स की ओर से सलामी बल्लेबाज धवन ने 56 गेंदों पर 9 चौके और 3 छक्के की मदद से 86 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, वहीं प्रभ्सिमरन ने 34 गेंदों पर 7 चौके और तीन छक्के की मदद से 60 रन बनाए ,दोनों के बीच 90 रनों की साझेदारी हुई ,वही जितेश शर्मा ने 27 और शाहरुख खान ने 11 रनों का योगदान किया।

गेंदबाजी की बात कीजिए तो राजस्थान की ओर से होल्डर  ने 4 ओवरों में 30 रन देकर दो सफलता अर्जित की वही अश्विन और यजुवेंद्र चहल के खाते में एक-एक सफलता रहे।

संजू सैमसंग ,सिमरन हिट मायर और ध्रुव ने किया संघर्ष

जीत के लिए 198 रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 192 रन ही बना पाई। संजू सैमसन ने 25 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, वहीं रियान पराग में 12 गेंद पर 20 रन बनाए अंत में आए सिमरन हेट मायर ने 18 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्के की मदद से 36 रन की पारी खेली वहीं दूसरी ओर से ध्रुव ने 15 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 32 रन की पारी खेली।

राजस्थान की ओर से सबसे सफल गेंदबाज नाथन एलिस रहे जिन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर चार विकेट चटकाए अर्शदीप सिंह के खाते में दो सफलता रहे ।

धवन के करारे शॉट की वजह से भानुका राजपक्षे हुए चोटिल

Dhawan retires-hurts fellow player Rajapaksa in the process of hitting a four
pc: iplt20

पंजाब किंग्स की पारी के 11 ओवर में रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर हवाई शॉट खेलने के चक्कर में शिखर धवन आगे बढ़े जहां गेंद बल्ले का जबरदस्त संपर्क हुआ, वही गेंद ने ऊंचाई नहीं ली गेंद सीधी जाकर नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े भानुका राजपक्षे के हाथ पर लगी जहां गेंद लगने के बाद राजपक्षे के हाथों से बल्ला छूट गया इसके तुरंत बाद फिजियो  मैदान पर आया उनके हाथ पर फर्स्ट एड प्लास्टर चढ़ाई गई इसके बाद वह रिटायर होकर वापस लौटे।



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here