वीडियो:दे छक्का, दे चौका, काइल मेयर्स ने मचाई तबाही, ठोके ताबड़तोड़ 73 रन, 7 छक्के से दहली दिल्ली, LSG 193/6

0
72
views
Kyle Mayers wreaks havoc, hits 73 runs, Delhi stunned with 7 sixes, LSG 193/6
PC: IPLT20

Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals, 3rd Match: आई पी एल 2023 का तीसरा मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है। जहां दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए ।

जीत के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 194 रनों का लक्ष्य दिया। वही लखनऊ की ओर से सलामी बल्लेबाज मायर्सने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 38 गेंदों पर दो चौके और सात छक्के की मदद से 73 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।

नहीं चला राहुल का बल्ला

लखनऊ के कप्तान लोकेश राहुल ने 12 गेंदों का सामना करते हुए एक छक्के की मदद से 8 रन की पारी खेली . जहाँ उनका  स्ट्राइक रेट 66 का रहा । एक बार फिर लोकेश राहुल का बल्ला उनसे मायूस रहा । लखनऊ को पहला झटका 19 के स्कोर पर लगा राहुल को चेतनने अक्षर पटेल द्वारा कैच आउट करवाया .  पिकअप शॉट लगाने के चक्कर में लोकेश राहुल ने अपना कैच अक्षय पटेल के हाथों में दिया।

मेयर्स की तूफानी पारी

Kyle Mayers wreaks havoc, hits 73 runs, Delhi stunned with 7 sixes, LSG 193/6
PC: IPLT20

मेयर्स ने 38 गेंद में 2 चौके और 7 छक्के की मदद से 73 रन की तूफानी पारी खेली जहां उनका स्ट्राइक रेट 192.1 का रहा। जहां आने के साथ उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और गेंदबाजों की कुटाई जमकर की। जहां आतिशी बल्लेबाजी का गवाह पूरा लखनऊ बना ।

लखनऊ के कप्तान लोकेश राहुल 8 रनों पर आउट हो जाने के बाद मायर्स ने  तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया जहां केएल राहुल और मायर्स के बीच पहले विकेट के लिए 19 रनों की साझेदारी हुई। दीपक हुड्डा ने 18 गेंदों पर 17 रनों का योगदान दिया, स्टोइनिस ने 10 गेंदों पर 12 रन बनाए वहीं निकोलस पूर्ण 21 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 36 रन की बहुमूल्य पारी खेली। आयुष ने 7 गेंद में 18 रन बनाये । जहाँ उन्होंने 2 छक्का जड़ा । वहीँ मेयर्स ने वो गति प्रदान की जिसकी लखनऊ की टीम को जरूरत थी ।

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी की बात की जाए तो दिल्ली की ओर से खलील अहमद ने 4 ओवर में 30 रन देकर दो सफलता अर्जित की चेतन से कालिया ने 4 ओवर में 53 रन देकर 2 विकेट चटकाए, अक्षय पटेल कुलदीप यादव के खाते में एक-एक सफलता रहे।



वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here