आई पी एल 2023 का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां रोमांचक मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए ,जहां पंजाब की ओर से भानुका राजपक्षे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के 50 रन ठोके तो दूसरी ओर धवन ने 40 रन बनाए आगे खबर विस्तार से।
शिखर धवन और भानुका राजपक्षे की जबरस्त बल्लेबाजी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की ओर से शिखर धवन ने 29 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके की मदद से 40 रन बनाए तो दूसरी ओर प्रभसिमरन ने 12 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और दो छक्के की मदद से 23 रन ठोक डाले ।तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना है भानुका राजपक्षे ने अपना जलवा दिखाया उन्होंने 32 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और दो छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेली ।भानुका राजपक्षे और कप्तान शिखर धवन ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। दोनों ने 55 बॉल पर 86 रन जोड़े।

सैम करण ने 17 गेंदों का सामना करते हुए 2 छक्के की मदद से 26 रन ठोके वहीं शाहरूख खान ने 7 गेंदों पर दो चौके की मदद से 11 रनों की नाबाद पारी खेली।टिम साउदी को दो विकेट मिले। उमेश यादव, सुनील नरेल और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक विकेट मिला।
सातवें ओवर की चौथी गेंद पर भानुका राजपक्षे ने शार्दुल ठाकुर के गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुंचाया ।जहां वह नटराजन शॉट खेलते हुए गेंद को पिकअप करते हुए सीधा फाइन लेकर दिशा पर खेला . जहाँ राजपक्षे ने शार्दुल की गति का इस्तेमाल करते हुए केवल टाइमिंग का भरोसा करते हुए भानु पक्ष ने जबरदस्त शॉट खेला और छक्का अर्जित किया।
पंजाब किंग्स:
शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, शाहरुख खान, सैम करन, नाथन एलिस, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह ।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: ऋषि धवन, अथर्व तायड़े, मैथ्यू शॉर्ट, मोहित राठी, हरप्रीत सिंह भाटिया।
कोलकाता नाइट राइडर्स:
नीतीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), मनदीप सिंह, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दूल ठाकुर, सुनील नरेन, टिम साउदी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: सुयश अरोरा, जगदीशन, वेंकटेश अय्यर, डेविड विसे।
वीडियो
.@BhanukaRajapak3 💪 showing that classic Sri Lankan flair; scores a 🔝 class half-century 🔥#PBKSvKKR | LIVE & FREE with #JioCinema across all telecom operators ✨#IPL2023 #TATAIPL2023 #TATAIPL #IPLonJioCinema | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/aryACm4d65
— JioCinema (@JioCinema) April 1, 2023







