वीडियो: वरुण चक्रवर्ती की जादुई गेंद पर किया कप्तान शिखर धवन काकाम तमाम, जब तक हिल पाते गेंद ने उड़ा दी विकेट की धज्जियां

0
52
views
Captain Shikhar Dhawan did all the work on the magic ball of Varun Chakraborty, until the ball could move, the wicket was blown away
PC: IPLT20

IPL 2023, PBKS vs KKR: पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल का दूसरा मुकाबला मोहाली के मैदान पर खेला जा रहा है । जहाँ कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया । जहाँ पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 191 रन बनाए । जहाँ अब जीत के लिए पंजाब की टीम को  192 रन की दरकार हैं।  केकेआर के जादुई स्पिनर  वरुण चक्रवर्ती ने कमाल की गेंद डाली जहाँ  उन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर एक सबसे अहम् विकेट शिखर धवन की ली । आगे खबर विस्तार से ।

मैच का लेखा जोखा

आईपीएल के दूसरे मैच में टॉस हारकर बल्लेबाज़ी करते  हुए पंजाब किंग्स ने प 20 ओवर में 5 विकेट पर 191 रन बनाए। श्रीलंकाई के धाकड़ बल्लेबाज भानुका राजपक्षे ने 32 गेंदों पर 50 रन की तूफानी पारी खेली वहीँ सलामी बल्लेबाज़  कप्तान शिखर धवन ने 29 गेंद 6 चौक की मदद से  40 रन बनाए। पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 55 गेंदों पर 86 रन की जबरदस्त  साझेदारी हुई। सलामी बल्लेबाज़ प्रभसिमरन सिंह ने 12 गेंद में 23 रन बनाये । कोलकाता की ओर से  टिम साउदी को दो विकेट मिले। उमेश यादव, सुनील नरेल और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक विकेट मिला।

Captain Shikhar Dhawan did all the work on the magic ball of Varun Chakraborty, until the ball could move, the wicket was blown away
PC: IPLT20

15 वे ओवर में वरुण ने जबरदस्त गेंदबाज़ी की जहाँ उन्होंने  तीसरी गेंद पर जमे बल्लेबाज़ धवन का विकेट हासिल किया । जहाँ गेंद पड़ने के बाद अचानक से अंदर आई जिसका अंदाज़ा धवन को नहीं था , जब तक धवन गेंद को समझ पाते इससे पहले विकेट की गिल्ल्यां जुदा हो चुकी थी । वहीँ धवन 10 रन से अपने इस सीजन के पहले अर्धशतक से चूक गए ।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, शाहरुख खान, सैम करन, नाथन एलिस, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह ।

इम्पैक्ट प्लेयर्स:, मैथ्यू शॉर्ट, मोहित राठी, हरप्रीत सिंह भाटिया,ऋषि धवन, अथर्व तायड़े ।

कोलकाता नाइट राइडर्स: नीतीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), मनदीप सिंह, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दूल ठाकुर, सुनील नरेन, टिम साउदी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: सुयश अरोरा, जगदीशन, वेंकटेश अय्यर, डेविड विसे।



वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here