IND vs WI: 184 रनों की साझेदारी कर स्मृति मांधना-हरमनप्रीत ने रचा इतिहास, टूटे ये 3 रिकॉर्ड, भारत 317/8

1
353
views
IND vs WI: Smriti Mandhana-Harmanpreet created history by sharing 184 runs, these 3 records were broken, India 317/8
PC: ICC/Twitter

भारत और वेस्टइंडीज के बीच  क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 का दसवां मुकाबला हैमिल्टन के मैदान पर खेला जा रहा है। जहां भारत में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 317 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 119 गेंदों पर 13 चौके और दो छक्के की मदद से 123 रन बनाए। वहीं दूसरी छोर पर भाटिया ने 21 गेंदों का सामना करते हुए 21 रन बनाए उन्होंने 6 चौके जड़े ।इसके उपरांत दीप्ति शर्मा ने 15 एवं मिताली राज ने 5 रनों का योगदान दिया . दीप्ति शर्मा मिताली राज और भाटिया के आउट होने के बाद मैदान पर उतरी हरमनप्रीत कौर ने अपना जलवा दिखाते हुए 107 गेंदों का सामना करते हुए 2 गगनचुंबी छक्के जड़े एवं 10 चौके की मदद से शानदार 109 रनों की पारी खेली, वहीं स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के बीच शानदार रिकॉर्ड साझेदारी हुई।

हरमनप्रीत कौर और स्मृति के बीच हुई रिकॉर्ड साझेदारी

स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के बीच वेस्टइंडीज के खिलाफ आज की 184 रन की साझेदारी महिला विश्व कप इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा है।

भारतीय टीम ने बनाया वर्ल्ड कप 2022 का सर्वाधिक स्कोर

गौरतलब है कि भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडीज के खिलाफ 317 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया वह आपको बता दें कि इस साल अभी तक हुए मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाली टीम भारत हो गई है जहां भारत का सर्वोच्च स्कोर 317 रन आठ विकेट पर रहा।

हरमनप्रीत ने किया कमाल अपने चार ओडीआई शतकों में से तीन आए वर्ल्ड कप में

गौरतलब है कि हरमनप्रीत एक ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय करियर मैं बनाए गए कुल 4 शतकों में से तीन शतक वर्ल्ड कप के बेहद महत्वपूर्ण मैच में आए हैं अभी बता दे कि हरमनप्रीत T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी एक शतक जड़ा है।

स्मृति मंधाना ने  विदेशी जमीन पर जड़ा सर्वाधिक 5 शतक

विदेशी जमीन पर सर्वाधिक शतक जड़ने वाले प्लेयर स्मृति मंधाना बन चुके हैं । जहाँ उन्होंने 5 शतक जड़ा लिया है ।

मिताली राज के नाम व पूरा रिकॉर्ड

भारत के उम्दा कप्तान मिताली राज बतौर कप्तान आईसीसी वूमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप में खेलने वाले प्लेयर बन चुके हैंमितली राज ने 2005, 2009, 2013 और 2017 में महिला विश्व कप के चार सीजन में भारतीय टीम का नेतृत्व किया है।

टीम

भारत: यास्तिका भाटिया, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़

वेस्टइंडीज: डिएंड्रा डॉटिन, हेले मैथ्यूज, किशिया नाइट, स्टैफनी टेलर (कप्तान), शेमेन कैंपबेल (विकेटकीपर), चेडियन नेशन, चिनेल हेनरी, आलिया एलेने, शमिलिया कॉनेल, अनीसा मोहम्मद, शकीरा सेलमैन

 

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here