CSK vs KKR: KKR ने जीता टॉस, CSK 4 और KKR 3 खतरनाक विदेशी प्लेयर के साथ उतरी, देखें दोनों टीमों की XI

0
77
views
CSK vs KKR: KKR won the toss, CSK 4 and Kakar came with 3 dangerous foreign players, see the XI of both the teams
PC: IPL/Twitter

आईपीएल 2022 का पहला उद्घाटन मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां कोलकाता नाइट राइडर्स के नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है ।वही दोनों ही टीमों के कप्तान अब बदल चुके हैं, जहां चेन्नई सुपर किंग की कप्तानी जडेजा के हाथों में  है वहीँ श्रेयस कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान संभालते नजर आएंगे ।देखना दिलचस्प होगा कि उद्घाटन मैच में कौन सी टीम बाजी जीत कर आई पी एल 2022 का शुभारंभ करती है। दिलचस्प बात यह है कि सीएसके के पूर्व प्लेयर सुरेश रैना और भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री बतौर कॉमेंटेटर आई पी एल 2022 का हिस्सा होंगे आगे बात करते हैं दोनों ही टीमों की इसकी जानकारी आगे दी गई है।

4 विदेशी प्लेयर के साथ उतरी चेन्नई सुपर किंग्स

4 बार की चैंपियन रही है चेन्नई सुपर किंग्स चार विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतर रहे हैं। कॉनवे, ब्रावो, मिल्ने और सेंटनर CSK  के विदेशी खिलाड़ी हैं ।KKR  तीन विदेशी खिलाड़ियों- बिलिंग्स, नरेन और रसेल के साथ उतरी हैं।

टॉस

श्रेयस ने जीता टॉस और करेगें गेंदबाज़ी वहीँ चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाज़ी करती नज़र आएगी ।

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन):

वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, सैम बिलिंग्स (डब्ल्यू), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शेल्डन जैक्सन, उमेश यादव, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन):

रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा (सी), शिवम दूबे, एमएस धोनी (डब्ल्यू), ड्वेन ब्रावो, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, तुषार देशपांडे

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here