वीडियो: चेतेश्वर पुजारा की गेंद पर बाल-बाल बचे स्टीव स्मिथ, डग आउट से उनादकट ने बजाई जम कर तालियां

0
62
views
Steve Smith narrowly escaped Cheteshwar Pujara's ball, Unadkat applauded from the dug out
PC: BCCI

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला का समापन ड्रॉ के साथ हुआ। जहां भारतीय टीम ने 2/1 से सीरीज पर कब्जा कर चौथी बार लगातार बॉडर गावस्कर जीता। जहां आखिरी और निर्णायक मुकाबला ड्रॉ पर छूटा। जहां मैच के पांचवे दिन अहमदाबाद के मैदान पर रोहित शर्मा ने चेतेश्वर पुजारा को गेंद देकर ऑस्ट्रेलिया खेमें में खलबली मचा दी। वहीं चेतेश्वर पुजारा ने फेके गए एक ओवर में एक रन दिया वहीं एक ऐसे गेंद भी फेकी जिसपर स्मिथ आउट होने से भी बचे। जिसे देखकर जयदेव उनादकट भी डग आउट से तालियां बजाने से मजबूर हो गए। वहीं शुभमन गिल को भी रोहित शर्मा ने आजमाया। पुजारा के ओवर की विस्तृत जानकारी से पहले चौथे टेस्ट के लेखा जोखा पर।

मैच का लेखा जोखा

ऑस्ट्रेलिया के कार्य वाहक कैप्टन स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में उस्मान ख्वाजा के जबरदस्त 180 रन की पारी की बदौलत स्कोर 480 का खड़ा कर दिया। जिसके बाद भारतीय टीम के रन मशीन कोहली ने 186 रन की तूफानी पारी खेली।

जहां यह उनका 75 वां इंटरनेशनल शतक रहा। उनके अलावा शुभमन गिल ने 128 रन की पारी खेली। वहीं अक्षर पटेल ने जबरदस्त 79 रन की पारी।खेली। पहली पारी में अश्विन ने सर्वाधिक 6 विकेट हासिल किए। वहीं पांचवे दिन जब ऑस्ट्रेलिया 175 रन पर दो विकेट खो चुकी थी और मैच ड्रा के ओर बढ़ रहा था तब रोहित और स्मिथ की सहमति से मैच को ड्रॉ किया गया।

पुजारा (PUJARA BOWLING) के एक ओवर

Steve Smith narrowly escaped Cheteshwar Pujara's ball, Unadkat applauded from the dug out
PC: BCCI


फ्लैट पिच पर गेंदबाजों की मदद ना मिलता देख और टेस्ट मैच में बेहद कम समय शेष को देखते हुए रोहित शर्मा ने अपने स्ट्राइकर गेंदबाजों को आराम देने की।ठानी। जहां 78 वा़ ओवर फेकने पुजारा आए। जहां पुजारा के पहली ही गेंद पर लाबूशेन ने कर की दिशा में सिंगल रन लिया।

वहीं इसके बाद स्ट्राइक पर आए स्मिथ ने पुजारा की पांच गेंद खेली जिसमे पुजारा ने स्मिथ को एक भी रन नहीं दिया। जहां पुजारा की गेंद हवा में रुक कर रही थी वहीं जहां पुजारा की पांचवी गेंद अंदर की ओर घुस ही रही थी की स्मिथ ने डिफेंस से रोका। वहीं मैदान के बाहर से जयदेव उनादकट पुजारा की गेंद पर तालियां बजाते नजर आए।



वीडियो

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here