Gujarat Giants vs Mumbai Indians Women, 1st Match: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन की शुरुआत शनिवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच जबरस्त मैच के साथ हुई। जहाँ जहाँ यह पैसा वसूल मैच की उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी । जहाँ मुंबई ने गुजरात को 143 रन से रौंदा । बल्ले से गेंद से हर तरफ मुंबई इंडियंस का जलवा देखने मिला ।
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 207 रन बनाए। जवहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम 64 रन ही बना पाई और 143 रन से मुंबई ने उद्धघाटन मैच को अपने नाम कर WPL का आगाज किया ।
मुंबई इंडियंस की जबरदस्त पारी
हेले मैथ्यूज और यास्टिका भाटिया ने मुंबई इंडियंस की पारी की शुरुआत की जहां मुंबई इंडियंस हेले मैथ्यूज ने तहलका मचाते हुए ताबड़तोड़ छक्कों की बरसात कर दी। जहां हेली मैथ्यूज ने 31 गेंदों का सामना करते हुए 151 के स्ट्राइक रेट से 4 छक्के और 3 चौके जड़े और 47 रन बनाए ।
वही मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत ने 30 गेंद में तूफानी 65 रन की पारी खेली जहाँ उन्होंने 14 चौके ठोके । महज 22 बॉल पर ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। अमीलिया केर ने भी जबरदस्त बल्लेबाज़ी की और 45 रन के स्कोर पर नाबाद रहीं। गुजरात से स्नेह राणा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।
इशाक-अमीलिया केर की जबरदस्त जुगलबंदी

स्पिनर इशाक-अमीलिया केर की जोड़ी ने जबरदस्त गेंदबाज़ी की । जहाँ इशाक ने अपनी मिस्त्री स्पीन से दिल जीता वहीँ अमीलिया केर ने भी अपनी फिरकी का दम दिखाया । जहाँ मुंबई इंडियंस की अमीलिया केर ने इस सत्र का पहला मेडेन ओवर फेंका।

उन्होंने दूसरी पारी के 8वें ओवर में एक ही ओवर में 2 विकेट चटकाए जहाँ उन्होंने तनुजा कंवर और स्नेह राणा को पवेलियन वापिस भेजा।साइका इशाक ने जबरदस्त धारदार गेंदबाजी डाली और 3.1 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।
वीडियो
Saika Ishaque and Amelia Kerr have been unplayable tonight 🫡
Yeh raha proof 👇😉 #OneFamily #MumbaIndians #WPL2023 #GGvMIpic.twitter.com/g19J2cK1c8
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 4, 2023







