वीडियो: जडेजा के फील्डिंग के रास्ते में आ रहे थे स्मिथ, जडेजा ने ऐसा झपटा की हिल भी नहीं पाए स्मिथ

0
56
views
Smith was coming in the way of Jadeja's fielding, Jadeja pounced in such a way that Smith could not even move

India vs Australia, 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होलकर स्टेडियम में तीसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है जहां भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ।पहली पारी में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के स्पिनरों के सामने घुटने टेक दिए जाएं 109 रनों पर भारतीय टीम ऑल आउट हो गई ।109 रनों का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले दिन की समाप्ति तक 4 विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए हैं और कुल 47 रन की लीड अब ऑस्ट्रेलिया टीम के पास है।  वहीं मैच के दौरान एक ऐसा समय भी आया जब फील्डिंग के दौरान जडेजा गेंद की ओर झपटे और लपेटे में स्टीव स्मिथ आ गए।

भारत की पारी 109 रनों पर सिमटी



भारत की पारी की बात की जाए तो भारत की ओर आई सर्वाधिक रन विराट कोहली ने बनाया । जहां विराट कोहली ने 52 गेंद पर 22 रन की पारी खेली। वहीं शुभमन गिल ने 21 रनों का योगदान दिया। पुजारा 1, जडेजा 4, श्रेयस 0 और अश्विन 3 रन पर आउट हुए।

ऑस्ट्रेलिया की पारी

पहले दिन की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिया जहां पीटर हैंडस्कॉन्ब 7 रन और कैमरून ड्रीम 6 रन बनाकर मैदान पर डटे हुए हैं। भारत की ओर से कुल 4 विकेट रविंद्र जडेजा के खाते में रहे जिन्होंने 24 ओवर में 63 रन देकर चार सफलता अर्जित की। जहां जडेजा ने ट्रेविस हेड 9 रन, उस्मान ख्वाजा  60 रन , लबूशेन को 31 रन , स्टीव स्मिथ को 26 रन पर चलता किया।

39 वें ओवर में घटी घटना

 

गौरतलब है की 39 वे ओवर की पांचवी गेंद पर यह मंजर देखने मिला जब उस्मान ख्वाजा ने जडेजा की गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला वहीं स्टीव स्मिथ रन लेने के लिए नॉन स्ट्राइकर एंड से उत्सुक दिखाई दिए जहां वे भागने के लिए अपने क्रीच से निकले लेकिन जैसे ही वे बाहर निकले वैसे ही गेंद की दिशा में जडेजा भागे और इस बीच स्टीव स्मिथ की टक्कर जडेजा से हुई जहां तुरंत स्मिथ पीछे के ओर भागे जिसे देखकर विराट कोहली भी हसने लगे ।


वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here