वीडियो: उमेश यादव ने नाथन लायन की गेंद पर घुटनों पर बैठ ठोका जबरदस्त हवाई छक्का, द्रविड ने पकड़ा सर तो विराट कोहली ने मनाया जश्न

0
75
views
Umesh Yadav hit a huge aerial six off Nathan Lyon, Dravid caught his head and Virat Kohli celebrated
PC: TWITTER

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट में कंगारुओं की पकड़ मजबूत हो गई है । जहाँ खेल शुरू होने के साथ भारत ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया । जहाँ पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के स्पिन्ने के शिकंजे में फस गई और भारत ने पहली पारी में 109 रन पर सिमट गई । गनीमत रही की उमेश यादव  के दो जबरदस्त छक्के की मदद से भारत ने 100 रन का आंकड़ा पार किया । वहीँ विराट कोहली और द्रविड़ का रिएक्शन वायरल हो रहा है ।

पहले दिन की खेल की समाप्ति तक  ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 47 रन की बढ़त बना ली है। पहले दिन के स्टंप्स के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 156/4 है।ऑस्ट्रेलिया की तरफ से  आल राउंडर  कैमरून ग्रीन और पीटर हैंड्सकॉम्ब मैदान पर जमे हुए हैं ।

भारत की पारी लड़खड़ाई

भारत की पारी की बात की जाये तो सब कजच भारत के पक्ष में लग रहा था जहाँ भारत ने पहले टॉस जीता और भारतीय पारी के पहली ही ओवर में दो बार कप्तान रोहित शर्मा को जीवनदान मिले । लेकिन छठे ओवर से जो विकेट गिरना शुरू हुआ वह 34 वे ओवर में ख़तम हुआ । जहाँ भारत की तरफ से विराट कोहली ने सर्वाधिक 22 रन की पारी खेली वहीँ लोकेश राहुल की जगह आये शुभमन गिल ने 21 रन का योगदान दिया । ऑस्ट्रेलिया की ओर से कुहनेमन ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किया ।

उमेश यादव की जबरदस्त कैमिया पारी

Umesh Yadav hit a huge aerial six off Nathan Lyon, Dravid caught his head and Virat Kohli celebrated
PC: BCCI




एक ओर भारत के विकेट गिर रहे थे और लग रहा था की शायद इस बार भारतीय टीम 100 का आंकड़ा पार नहीं कर पायेगा लेकिन उमेश यादव ने 13 गेंद में एक चौका और दो छक्के की मदद से 17 रन की पारी खेली जहाँ उनका स्ट्राइक रेट 130 का रहा । जिसमें उन्होंने मर्फी और लायन की गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुंचाया ।

उमेश यादव ने 30 वे ओवर की आखिरी गेंद पर घुटनों पर बैठकर सीधा सीमा रेखा के पार पहुंचाया । जहाँ गेंद बल्ले से लगने के साथ छक्के के लिए रवाना हुई । वहीँ इसे देखकर विराट कोहली जोश में हाथ हिलाने लगे वहीँ द्रविड़ ने सर पर अपने हाथ रख लिया ।



वीडियो

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here