वीडियो: मुनीबा अली ने 102 रन की तूफानी पारी खेल मचाई तबाही, बनी पहली ऐसी पाकिस्तानी प्लेयर, पाकिस्तान ने दिए जीत के लिए 166 रन का लक्ष्य

0
47
views
Muneeba Ali played a stormy innings of 102 runs, became the first such Pakistani player, Pakistan gave a target of 166 runs to win
PC: ESPN

Pakistan Women vs Ireland Women, 10th Match, Group B: वर्ल्ड कप 2023 का 10 वा मैच केपटाउन में पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच खेला जा रहा है। जहां पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 166 रनों का लक्ष्य आयरलैंड के सामने रखा है। जहां यह मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाली स्तिथि की है। वहीं इस मैच में पाकिस्तान की सलामी बल्लेबाज मुनिबा अली ने शानदार शतक ठोकर इतिहास रच दिया है। जहां पाकिस्तान की ओर से मुनीबा पहला टी 20 इंटरनेशनल शतक ठोकने वाली प्लेयर बनी। जहां यह उनके और पाकिस्तान के लिए बड़े उपलब्धि से कम नहीं है।

मुनीबा का तूफानी शतक

Muneeba Ali played a stormy innings of 102 runs, became the first such Pakistani player, Pakistan gave a target of 166 runs to win
PC: ESPN

मुनीबा अली ने 68 गेंद में 14 चौके की मदद से 102 रनों की जबरदस्त पारी खेली और पाकिस्तान की ओर से टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट  से ऐसा करने वाली पहली प्लेयर बनी। गौरतलब है कि वर्ल्ड कप 2023 में पहला शतक मुनीबा के बल्ले से निकला है।

पाकिस्तान की पारी की बात की जाए तो पाकिस्तान की ओर से मुनीबा के अलावा निदा दार ने 28 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 33 रनों की पारी खेली वहीं आयशा नसीम ने 2 गेंद पर 6 रन बनाकर टीम का स्कोर 20 ओवर में 165 पर ला खड़ा किया।

आयरलैंड की गेंदबाजी

आईलैंड की गेंदबाजी मुन्नी पाली के सामने बौनी नजर आए आयरलैंड ने सात गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। जहां एलर्लेन सबसे सफल गेंदबाज रही जहां उन्होंने आयरलैंड की तरफ से सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए। पॉल और डेलानी को एक एक सफलता हाथ लगी।

गौरतलब है की सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए इस मैच में जीत पक्की करना ही एकमात्र विकल्प दोनों टीमों के लिए है। लिहाजा दोनों ही टीमों पर अतिरिक्त दवाब होगा। आपको बता दें की पाकिस्तान की टीम को भारत ने 7 विकेट से रौंदा था वही आयरलैंड की टीम को ऑस्ट्रेलिया ने पटखनी दी थी। दोनों टीमों ने एक एक मैच खेले हैं और 0 अंक हैं।

वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here