ICC Ranking: भारतीय टीम ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में बनी नंबर 1 टीम, T 20, वंडे के बाद AUS को पछाड़ टेस्ट में बनी बेस्ट

0
74
views
रोहित शर्मा इतिहास में पहले कप्तान हैं जिन्होंने एक ही समय में तीनों प्रारूपों में नंबर 1 आईसीसी रैंकिंग हासिल की है - रोहित शर्मा
PC: BCCI

ICC RANKING:  भारतीय टीम ने क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। जहां टी 20, वंडे के बाद अब ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट में एक पारी और 137 रनों से रौंदने के बाद भारतीय टीम को इसका इनाम मिल चुका है। जहां भारतीय टीम अब विश्व की नंबर 1 टीम क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में बन चुकी है। जहां रोहित की कप्तानी में यह गौरव भारत को मिला है।रोहित शर्मा इतिहास में पहले कप्तान हैं जिन्होंने एक ही समय में तीनों प्रारूपों में नंबर 1 आईसीसी रैंकिंग हासिल की है । रोहितशर्मा के कप्तानी में ही भारत ने टी 20 नंबर 1 पोजीशन हासिल कर ली थी ।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन

नागपुर टेस्ट में टॉस का साथ ना मिलने के बावजूद टर्निंग विकेट पर भारतीय बल्लेबाजों ने खेले गए एक पारी में 400 रन ठोकर कोहराम मचा दिया। जहां आलम यह रहा की भारतीय टीम को दूसरी पारी में खेलने की नौबत तक नहीं आई। जहां जबरदस्त खेल का प्रदर्शन भारतीय बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों ने भी दिखाया।

आईसीसी ने जारी किया टेस्ट रैंकिंग



आईसीसी द्वारा जारी किए गए नई टेस्ट रैंकिंग में भारतीय टीम 115 रेटिंग अंकों के साथ टॉपर आ चुकी है. जहां पहले पायदान से फिसल कर ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे पायदान पर 111 रेटिंग के साथ है .तीसरे पायदान पर इंग्लैंड 106 रेटिंग अंक के साथ है .

चौथे स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम 100 रेटिंग अंक के साथ है, पांचवें स्थान पर दक्षिण अफ्रीका की टीम 85 रेटिंग अंक के साथ है ।छठे स्थान पर वेस्टइंडीज की टीम 79 रेटिंग अंक के साथ हैं। सातवें पायदान पाकिस्तान की टीम 77 रेटिंग अंक के साथ हैं। श्रीलंका की टीम 76 रेटिंग अंक के साथ आठवें पायदान पर है नौवें पायदान पर बांग्लादेश की टीम 46 रेटिंग अंक के साथ हैं दसवें पायदान पर जिंबाब्वे की टीम 25 रेटिंग अंक के साथ है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here