India vs Sri Lanka, 2nd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है । जहाँ यह मुकाबला श्रीलंका के लिए करो या मारो वाली स्तिथि की है । पहले मैच को भारत ने शानदार अंदाज़ में 67 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी । वहीँ दूसरे मैच में भी भारत के गेंदबाज़ ने जबरदस्त धारधार गेंदबाज़ी की और श्रीलंका की टीम को 215 रन पर रोक दिया है ।
टीम इंडिया के पास एक बड़ा मौका होगा जब भारतीय टीम मेहमान टीम श्रीलंका के खिलाफ अपनी दसवीं वनडे श्रृंखला में जीत दर्ज करने के लिए उतरेगी । वहीँ इस मैच में भारत के तेज गेंदबाज़ सिराज ने जबरदस्त गेंदबाज़ी की और दिल जीता । वहीँ लोकेश राहुल जो की विकेटकीपर की भूमिका में हैं उन्हें सिराज की एक इन स्विंग ने काफी तकलीप में डाल दिया जिसके बाद विराट ने लोकेश राहुल की टांग खींची । आगे खबर विस्तर से ।
सिराज ने उड़ाए होश
मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका को खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में 3 विकेट हासिल किया । जहाँ 29 के स्कोर पर श्रीलंका का पहला विकेट मोहम्मद सिराज ने झटका। अविष्का फर्नांडो को क्लीन बोल्ड किया। अविष्का ने 17 गेंदों पर 20 रन बनाए। श्रीलंका के दोनों आखिरी विकेट मोहम्मद सिराज ने लगातार गेंदो पर झटके। जहाँ उन्होंने निथ वेलालेज, लाहिरू कुमारा का विकेट हासिल किया । वहीँ कुलदीप ने भी 3 विकेट हासिल किये ।
सिराज की इन स्विंग पर लोकेश राहुल हुए स्तब्ध
मोहम्मद सिराज के 10 वे ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद सिराज स्तब्ध रह गए । जहाँ गेंद पड़ने एक बाद अपना काटा बदलती नज़र आई और 1.6 डिग्री अंदर की ओर घुसी। हालाकिं की बल्लेबाज़ को भी इसकी भनक नहीं लगी और गेंद विकेट के ऊपर से निकली । वहीँ गेंद ने हवा के बहाव की वजह से और अधिक घूमी जहाँ लोकेश राहुल ने बड़ी मुश्किल के बाद गेंद को अपने दस्ताने में कैद किया ।
स्लिप पर खड़े विराट कोहली ने लोकेश राहुल का मजाक बनाते हुए उन्हें गेंद दिखाई । जहाँ सिरज भी मुस्कुराते नज़र आये ।
वीडियो
hahahha pic.twitter.com/GZtszAcpnu
— Saddam Ali (@SaddamAli7786) January 12, 2023







