वीडियो: इमाम-उल-हक की गलती से बाबर आज़म हुए RUN-OUT, Live मैच में हुआ ड्रामा, बीच मैदान हो गई बहस!

0
43
views
Imam-ul-Haq's mistake caused Babar Azam to RUN-OUT, drama happened in the live match, debate took place in the middle of the field!

PAK vs NZ: कराची में खेले जा रहे पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच  दूसरे टेस्ट मैच के  दूसरा दिन न्यूजीलैंड की टीम ने 449 रन बनाये ।  449 रन  पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने खबर लिखे जानते तक 3 विकेट 148 रन पर  खो दिए हैं . जहाँ बाबर आज़म का तीसरे  रन को लेते हुए आउट होना बेहद दुर्भाग्य पूर्ण रहा । जहाँ इमाम के गलत कॉल ने बाबर आज़म को रन आउट करवाया ।

डेवोन कॉन्वे की जबरदस्त पारी

न्यूजीलैंड के लिए टॉम लैथम ने 71 और डेवोन कॉन्वे ने 122 रनों की शानदार पारी खेली . वहीँ इसके बाद टॉम ब्लंडेल ने 51 और अंत में हेनरी ने 68 रन की पारी खेली । वहीँ नसीम शाह -आगा सलमान ने 3-3 विकेट हासिल किया तो अबरार ने 4 विकेट हासिल किया ।

 3 बड़े विकेट खोया पाकिस्तान

449 रन का पीछा करने उतरी न्यू जीलैंड की टीम ने मेजबान देश पाकिस्तान के 3 बड़े विकेट हासिल कर लिए हैं जहाँ शान मक़सूद , अब्दुल्लाह और बाबर आज़म मैदान छोड़ चुके हैं । हालाकिं ये तीनों बल्लेबाज़ जमकर आउट हुए जहाँ मक़सूद तेज रन बनाने के चक्कर में तो बाबर आज़म एक रन अधिक लेने के चक्कर में रन आउट हुए । वहीँ अब अतिरिक्त दवाब पाकिस्तान पर बनता नज़र आने लगा है ।

बाबर आज़म हुए रन आउट



लाइव मैच में ड्रामा तब हुआ जब  25 वे ओवर की दूसरी गेंद पर तीन रन लेने के चक्कर में बाबर आज़म रन आउट हुए । वहीँ इस बार भी इमाम ही उनके साथ थे जिनकी वजह से शायद बाबर आज़म को वापसी मैदान छोड़ना पड़ा । जहाँ ब्रेसवेल की गेंद पर इमाम-उल-हक ने 2 रन तो पुरे कर लये लेकिन तीसरे रन के लिए बाबर आज़म को कॉल कर दिया जहाँ बाबर आज़म दौड़े लेकिन इमाम-उल-हक रुक गए जहाँ  नॉन स्ट्राइक एन्ड पर ब्रेसवेल ने स्टंप को उड़ाकर बाबर आज़म को खेल 24 रन पर समाप्त कर दिया ।

जिसके बाद बाबर आज़म और इमाम-उल-हक के बीच कुछ बातचीत भी देखि गई और बाबर नाराज़ भी लगे ।

वीडियो

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here