IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला मीरपुर में खेला जा रहा है। जहाँ टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है । वहीं बांग्लादेश ने 227 रन पर सिमटी । जहाँ भारतीय गेंदबाज़ों ने अपना दबदबा बना के रखा है । जहाँ इस मैच में पिछले मैच के जीत के नायक कुलदीप की जगह जयदेव को 12 साल के बाद जगह दी गई है । वहीँ उन्होंने भी आने के बाद पहले 2 सेशन में 2 विकेट हासिल किये । वहीँ बांग्लादेश की ओर से सबसे खतरनाक लग रहे लिटन दास को आश्विन ने आउट कर तहलका मचा दिया है ।
बांग्लादेश की पारी

बांग्लादश के सलामी बल्लेबाज़ नजमुल हुसैन शांतो (24) और जाकिर हसन (15) रन पर आउट हुए । पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 39 रन की साझेदारी हुई । वहीँ मुशफिकुर रहीम (26) , शाकिब अल हसन (16) रन बनाकर आउट हुए । जहाँ भारतीय तेज गेंदबाज़ों का बोलबाला रहा । पहले जयदेव और फिर उमेश यादव ने कहर बरपाया । मोमिनुल ने सर्वाधिक 84 रन की पारी खेली । जहाँ वे आश्विन का शिकार बने ।
लिटन दास के आक्रामक पारी का किया आश्विन ने अंत
छठे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने उतरे लिटन दास पहली गेंद से लय में लगे। जहाँ उन्होंने 26 गेंद में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 25 रन बनाये । जहाँ वह लय में लग रहे थे और एक छोर के विकेट को संभाले हुए थे वहीँ 49 वे ओवर की पांचवीं गेंद पर शार्ट मिड विकट पर खेलने की मंशा से लिटन दास ने आश्विन की गेंद को कलाइयों के सहारे मोड़ना चाहा लेकिन गेंद हवा में गई और वहां खड़े लोकेश राहुल ने लिटन दास का आसान सा कैच पकड़कर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया ।
वीडियो
Ashwin got second here, dangerous looking Litton Das gone, good to see Ashwin is atleast now getting wickets, we need him to be at his absolute best come BGT #CricketTwitter #BANvIND
— Yashraj (@Yashrbh) December 22, 2022







