AUS vs IND:ऑस्ट्रेलिया ने 4-1 से जीता सीरीज, हरलीन की पारी गई बेकार, गार्डनर-हैरिस की तूफानी अर्धशतक ने बदला मैच

0
123
views
AUS vs IND: Australia won the series 4-1, Harleen's innings went in vain, Gardner-Harris' stormy half-century changed the match
PC: Twitter

भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच पांचवा मुकबाल ऑस्ट्रेलिया ने रन से  जीतकर सीरीज पर 4/1 से सीरीज जीती। जहां ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 197 रन का लक्ष्य रखा जहां लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय महिला टीम 54 रन से हार गई है।

हरलीन ने जड़े धमाकेदार 24 रन

AUS vs IND: Australia won the series 4-1, Harleen's innings went in vain, Gardner-Harris' stormy half-century changed the match
PC: Twitter

स्मृति मांधना के 4 रन कर आउट होने के बाद उतरी हरलीन ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और 16 गेंद पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन ठोके। जहां वह सेट हो चुकी थी और ऑस्ट्रेलिया की टीम पर भारी पड़ रहीं थी।  वहीं सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर हरलीन मुनी ने उन्हें रन आउट किया। जहां उनका रन आउट होना भारतीय पक्ष के लिए घातक साबित हुआ।

हरमनप्रीत और रिचा घोष नहीं कर पाई कमाल

AUS vs IND: Australia won the series 4-1, Harleen's innings went in vain, Gardner-Harris' stormy half-century changed the match
PC: Twitter

हरमीनप्रीत हरलीन के आउट होने के बाद 9 वें  ओवर में एलबीडब्ल्यू 12 रन पर आउट हुई ।वहीं हरमनप्रीत के आउट होने के बाद रिचा घोष 10 रन पर बाउंड्री पर छक्के लगाने के चक्कर पर कैच आउट हुई। जहां उनका शानदार कैच ग्राहम ने लिया। बाउंड्री पर तैनात ग्राहम ने सीमा रेखा पर जबरदस्त कैच पकड़कर उन्हें आउट किया।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से गार्डनर और हैरिस ने खेली तुफानी पारी

एक समय ऑस्ट्रेलिया के 4 विकेट 67 रन पर 10 वें ओवर में गिर गए थे लेकिन उसके बाद पांचवे नंबर पर उतरी गार्डनर ने 32 गेंद पर 11 चौके और एक छक्के की मदद से 66 रन की नाबाद पारी ठोकी। वहीं ग्रेस हैरिस ने 35 गेंद में 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 64 रन की पारी खेली। जहां उनका स्ट्राइक रेट 182.8 का रहा।

भारत की ओर से रेणुका, दीप्ति, शेफाली, देविका के खाते में एक एक सफलता हाथ लगी।

सीरीज का लेखा जोखा

पहला मुकाबला : ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीता

दूसरा मुकाबला: भारत ने सुपर ओवर में जीता

तीसरा मुकाबला: ऑस्ट्रेलिया ने 21 रन से जीता

चौथा मुकाबला: ऑस्ट्रेलिया ने 7 रन से जीता

पांचवा मुकाबला: ऑस्ट्रेलिया ने 54 रन से जीता

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here