भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच वंडे सीरीज का आगाज 18 जनवरी से होगा जहां भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दो दो हाथ करती नजर आएगी जहां इस श्रृंखला से पहले भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ भी सीरीज खेलती नजर आएगी। बांग्लादेश के खिलाफ चल रहे टेस्ट सीरीज इस साल का भारत का आखिरी सीरीज होगा जहां इसके बाद भारत का सामना अगले साल श्रीलंका और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले महीने में ही होगा। आगे बात करते हैं घोषित टीम और नए कप्तान की जिसकी जानकारी आगे दी गई है।
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच होने वाले वंडे सीरीज से पहले टीम का हुआ ऐलान
भारत के खिलाफ जनवरी में शुरू होने वाले सीरीज से पहले टीम न्यूजीलैंड की टीम ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। जहां न्यूज़ीलैंड की टीम 3 वंडे के साथ 3 टी 20 मैच भी खेलेगी। खास बात यह है की न्यूजलैड की कप्तानी का भार अब केन विलियमसन के कंधे से उतार लिया गया है। वहीं चार प्लेयर का पत्ता भी कट चुका है। जहां नए प्रतिभा को मौके देने की राह पर न्यूज़ीलैंड क्रिकेट बोर्ड कदम उठा रहा है। वहीं देखना दिलचस्प होगा की भारतीय टीम का प्रदर्शन न्यूज़ीलैंड के खिलाफ कैसा रहता है।
कप्तान बदला

न्यूजीलैंड के कप्तान की भूमिका में टॉम लैथम नजर आयेंगे। वहीं केन विलियमसन से कप्तानी का भार ले ली गई है। वहीं तेज गेंदबाज टीम सऊदी को इस सीरीज से आराम दिया जायेगा वहीं टीम में नई प्रतिभा को जोड़ने की कयावत के अनुसार डफी और चेपमैन को 15 सदस्यीय टीम में जोड़ा गया है।
भारत के खिलाफ न्यूज़ीलैंड की 15 सदस्यीय टीम पर नजर
टॉम लैथम, माईकल ब्रेसवेल, फिन एलेन, डेवोन कन्वे, मार्क चैपमैन, जैकोब डफी, फर्गुसन मैट हेनरी, एडम मिल्ने डेरेल मिशेल, हेनरी निकोलस, मिशेल सैंटनर शिपली, ईश सोढ़ी ।
वनडे मैच के कार्यक्रम
पहला वंडे : 10 जनवरी: बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गौहटी
दूसरा वंडे: 12 जनवरी: ईडन गार्डन, कोलकाता
तीसरा वंडे: 15 जनवरी: ग्रीनफिड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम







