PAK vs ENG: अबरार अहमद की मिस्ट्री गेंद ने क्रॉली को किया चरों खाने चित, 1.6 डिग्री घूम गेंद ले गई स्टंप, देखें Video

0
71
views
PAK vs ENG: Abrar Ahmed's mystery ball made Crawley go crazy, 1.6 degree swing ball took the stump
PC: TWITTER

17 साल बाद पाकिस्तान में टेस्ट खेलने पहुंचे इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में ही अपने आक्रामक इरादे साफ कर दिए थे जहाँ रावलपिंडी टेस्ट में जबरदस्त जीत दर्ज करने के बाद इंग्लैंड की टीम मुल्तान टेस्ट में भी कुछ ऐसा करने के इरादे से उतरी है । जहाँ पाकिस्तान ने पिछली हार से सबक लेते हुए 3 बड़े बदलाव किये हैं जहाँ अजहर अली, नसीम शाह और हैरिस राउफ की जगह मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ और अबरार अहमद को मौका दिया गया है। वहीँ लंच तक इंग्लैंड की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना लिए हैं । जहाँ पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद ने कहर बरपाते हुए कुल 5 विकेट हासिल कर लिए हैं ।

डेब्यू कर रहे अबरार अहमद का जलवा

डेब्यू कर रहे अबरार अहमद ने अपनी मिस्ट्री स्पिनं से दिल जीता जहाँ एक के बाद एक कर पहले सेशन में अबरार ने कुल 5 विकेट हासिल किया । जहाँ घूमती गेंद पर इंग्लैंड के बल्लेबाज़ दिक्कत में दिखाई  दिए ।  इंग्लैंड के ओपनर जैक क्रॉली और बेन डकेट जिन्होंने पिछले टेस्ट मैच में पहली पारी में शतक ठोका था उन्हगें चलता  किया । जहाँ जैक क्रॉले ,बेन डकेट और जो रुट को आउट कर सनसनी मचा दिया है।

अबरार अहमद ने जबरदस्त गेंद पर जैक क्रॉले हुए ढेर

PAK vs ENG: Abrar Ahmed's mystery ball made Crawley go crazy, 1.6 degree swing ball took the stump
PC: PCB

हैरिस राउफ और नसीम शाह की जगह बाबर आज़म ने दूसरे टेस्ट के लिए तीन बदलाव किये जहाँ  अबरार अहमद ने अपनी फिरकी से आने के साथ मुल्तान के मैदान पर कहर मचा दिया। उन्होंने अब तक 5 विकेट झटक लिए हैं। जहाँ सबसे जबरदस्त विकेट जैक क्रॉली का रहा ।

दरअसल पारी के नौंवे ओवर की आखिरी गेंद पर  अबरार अहमद गेंदबाजी ने जैक क्रॉली को चारो खाने चित कर बोल्ड कर दिया है । जहाँ जैक क्रॉली  गेंद को पढ़ नहीं पाए और गेंद पड़ने के बाद 1.6 डिग्री घूमती हुई अंदर को  घुस गई जिसे देखकर क्रॉली हैरान हो गए और जब तक बल्ले और गेंद का संपर्क होता उससे पहले  गेंद सीधे स्टंप में जा घुस गई और 19 रन पर जैक क्रॉली आउट हुए ।

वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here