वीडियो: अबरार की गुगली ने उड़ाए जो रुट के होश, गेंद ऐसी ही हिल भी ना पाए रुट, DRS ले बाबर ने मचाई सनसनी 

0
45
views
Abrar's mystery spin blew Root's senses, Root could not even move the ball like this, Babar created a sensation by DRS
PC: TWITTER

Pakistan vs England, 2nd Test: मेजबान देश पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में मेहमान देश इंग्लैंड ने पहला टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है। 17 साल बाद पाकिस्तान में टेस्ट खेलने पहुंचे इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में ही अपने आक्रामक इरादे साफ कर दिए हैं । रावलपिंडी टेस्ट के। वही अब मुल्तान में दूसरा टेस्ट मैच शुरू हो चूका है ।  इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है । जहाँ लंच तक इंग्लैंड की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना लिए हैं । वहीँ डकेट ने सर्वाधिक 63 रन की पारी खेली। वहीँ इस मैच में पदार्पण कर रहे पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अबरार ने जबरदस्त गेंदबाज़ी की और लंच तक अपने पहले ही मैच में 5 विकेट हासिल किया ।

पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर का जलवा

Abrar's mystery spin blew Root's senses, Root could not even move the ball like this, Babar created a sensation by DRS
PC: PCB

वहीँ पहले दिन इंग्लैंड के ओपनर ने पहले विकेट के लिए 38 रन जोड़े।  पाकिस्तान की टीम के मिस्ट्री स्पिनर अबरार ने जबरदस्त गेंदबाज़ी की जहाँ उन्होंने अपने फिरकी से इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों को जबरदस्त परेशन किया ।बेन डकेट,ओली पोप,ब्रूक, रुट , क्रौली को आउट कर अबरार ने तहलका मचा दिया है।

पाकिस्तान की टीम में हुए तीन बदलाव

मुल्तान टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने अपने प्लेइंग 11 में तीन बदलाव किए हैं। जहाँ टीम से अजहर अली, नसीम शाह और हैरिस राउफ की जगह मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ और अबरार अहमद को मौका दिया गया है।

रुट को दिया अबरार ने चकमा

पारी की 24.1वें ओवर में अबरार  की जबरदस्त मिस्ट्री स्पिन का शिकार रुट हो गए जहाँ गेंद को रुट पढ़ ही नहीं पाए और गुगली गेंद सीधी मैदान पर अंदर को आई और रुट केर पैड पर लगी जहाँ अंपायर ने रुट को नॉट आउट करार दिया लेकिन बाबर आज़म ने तुरंत डीआरएस का इस्तेमाल किया जहाँ गेंद ट्रैकिंग पर गेंद विकेट को लगती हुई साफ़ दिखी और रुट की पारी का अंत हुआ । जहाँ रुट ने 11 गेंद में 8 रन बनाये ।

वीडियो

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here