वीडियो : बाबर आजम ने टेके विल जैक्स के आगे घुटने, कट शॉट खेलने के चक्कर में हुए चारों खाने चित, हो गए अवाक्

0
63
views
pak-vs-eng-babar-azam-was-dismissed-by-wills-jacks

रावलपिंडी में खेले जा रहे पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच द्विपक्षीय टेस्ट श्रृंखला के पहले मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 657 रन बनाए। वहीं पहाड़नुमा  लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने तीसरा दिन खत्म होने तक 7 विकेट के नुकसान पर 499 रन बना लिए हैं ।जहां बाबर आजम ने टेस्ट क्रिकेट का अपना आठवां शतक पूरा किया वहीं डेढ़ सौ रन से चुके आगे का विस्तार से।

पाकिस्तान की ओर से तीन खिलाड़ियों ने ठोका शतक

इंग्लैंड की पहली पारी में बनाए गए 67 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने पहले विकेट के लिए 225 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी निभाई जा अब्दुल्लाह शफीक ने 114 रन इमाम-उल-हक ने 121 रन तथा चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे बाबर आजम ने 136 रनों की पारी खेली वहीं मोहम्मद रिजवान 29 रन और नसीम शाह 15 रन बनाकर आउट हुए।

बाबर आजम ने जड़ा टेस्ट क्रिकेट में आठवां शतक

pak-vs-eng-babar-azam-was-dismissed-by-wills-jacks
PC” TWITTER

बाबा राजामने टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान की ओर से आठवां शतक जड़ा। बाबर आजम ने 168 गेंदों का सामना करते हुए 19 चौके और एक छक्के की मदद से 136 रनों की पारी खेली। जहां उन्होंने पहले छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया वहीं बेन स्टोक्स की गेंद पर चौके लगाकर शतक पूरा किया। जहां बाबर लय में लग रहे थे लेकिन विल जैक्स की गेंद पर कट शॉट खेलने के चक्कर में पाउंट और थर्ड मेन की बीच की दिशा में कैच थमा बैठे।

जैक्स ने 127 वें ओवर में लिया बाबर आजम का विकेट

pak-vs-eng-babar-azam-was-dismissed-by-wills-jacks
PC: TWITTER

बाबर आजम सेट हो चुके थे जहां 150 रनों से केवल 14 रन दूर थे। वहीं इंग्लिश गेंदबाजों पर बाबर भारी पड़ने लगे थे। वहीं विल जैक्स की ऑफ साइड पर डाली गई गेंद को कट शॉट खेलने की मंशा से बाबर ने बल्ले को गेंद की दिशा में।ले गए और करारा शॉट भी खेला लेकिन गेंद को जमीन पर रखने में कामयाब नहीं रहे और गेंद हवा में गई लीच ने बिना किसी गलती के कैच को पकड़ लिया और 136 रन के स्कोर पर बाबर आजम आउट हुए।

वीडियो

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here