वीडियो: एंडरसन की रॉकेट रफ्तार गेंद झेल नहीं पाई मोहम्मद रिजवान, बेन स्टोक्स ने कैच लेकर उड़ाई हसी

0
75
views
Mohammad Rizwan could not bear Anderson's rocket speed ball, Ben Stokes laughed after taking the catch
PC: TWITTER

Pakistan vs England, 1st Test: मेजबान देश पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 657 रन बनाकर आल आउट हुई । इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रूक ने सर्वाधिक 153 रन की पारी खेली। वहीँ इंग्लैंड के चार प्लेयर ने शतक ठोका । दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने पहली पारी में बगैर विकेट खोए 181 रन बना था वहीं से पाकिस्तान की टीम ने शुरुआत की।

पाकिस्तान के तीन प्लेयर ने जड़ा शतक

वहीँ तीसरे दिन पाकिस्तान के ओपनर ने जबरदस्त बल्लेबाज़ी की ।  पाकिस्तान की टीम के सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक ने 203 गेंदों पर 104 रन बनाए ,वहीं इमाम उल हक ने 207 गेंदों पर 121 रन की पारी खेली ।वहीं अजर अली 27 रन बनाकर आउट हुए । वहीँ बाबर ने 136 रन ठोके । वहीं मोहम्मद रिजवान बड़े स्कोर बनने में नाकामयाब रहे जहां जिम्मी एंडरसन ने पहली बार पाकिस्तान की सरजमीं पर अपना पहला विकेट रिजवान के रूप में लिया।

एंडरसन(James Anderson
)ने किया मोहम्मद रिजवान को चलता

Mohammad Rizwan could not bear Anderson's rocket speed ball, Ben Stokes laughed after taking the catch
PC: TWITTER

एंडरसन ने रिजवान को आउट कर टेस्ट क्रिकेट में अपना 668 वां विकेट हासिल किया। वहीं टेस्ट कैरियर में वे पहली बार पाकिस्तान टूर पर भी आए।  पारी की 128 वें ओवर में एंडरसन की रॉकेट रफ्तार गेंद को मिड ऑफ पर खेलने के चक्कर में गेंद हवा में है और 15 मीटर पर खड़े बेन स्टोक्स ने कैच लेकर रिजवान को मैदान के बाहर भेजा। कैच लेने केंसातु बेन स्टोक्स हस्ते हुए विकेट का जश्न मनाना शुरू कर दिया।  जहां रिजवान ने 44 गेंद में 29 रन की पारी खेली जहां 5 चौके शामिल रहे। खबर लिखे जाने तक एंडरसन ने फेके गए अपने 20 ओवर में 47 रन देकर एक विकेट हासिल किया है।

वीडियो

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here