INDVSBAN: भारत टीम को बांग्लादेश के खिलाफ बांग्लादेश की सरजमीं पर तीन वनडे (4, 7 और 10 दिसंबर) के साथ दो टेस्ट मैच खेलने हैं जिसके लिए रोहित शर्मा नियमित कप्तान के रूप में कार्यभार सँभालते नज़र आयेगें । जहाँ न्यूजीलैंड दौरे पर भारत के उपकप्तान लोकेश राहुल , कप्तान रोहित शर्मा संग विराट कोहली की टीम में वापसी हुई है ।
BCCI ने टीम इंडिया का ऐलान वनडे और टेस्ट दोनों के लिए कर दिया है । भारत और मेजबान देश बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैच का आगाज चटगांव में 14 से 18 दिसंबर और दूसरा टेस्ट मीरपुर में 22 से 26 दिसंबर तक खेले जाएंगे।

बांग्लादेश की टीम के खिलाफ श्रृंखला के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा सहित कई प्लेयर अब बांग्लादेश की सरजमीं पर कदम रख चुके हैं , वहीँ सूत्रों के अनुसार जो प्लेयर न्यूजीलैंड के दौरे पर थे वे बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शुक्रवार तक पहुचेगें जिसमें शिखर धवन, वॉशिंगटन, शामिल हैं । भारत और बांग्लादेश के बीच पहला वनडे मैच रविवार को ढाका में आयोजित किया जायेगा जहाँ बांग्लादेश की टीम अपने घरेलु मैदान पर भारत को कड़ी टक्कर देना चाहेगी । रोहित की गैरमौजूदगी में शिखर धवन ने न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज में भारत के कार्यवाहक कप्तान की भूमिका ऐडा की जहाँ 1-0 से ।भारत को हार का स्वाद चखना पड़ा
इंडिया ODI स्क्वॉडः रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पटिदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शाहबाज अहमद, केएल राहुल, ऋषभ पंत, ईशान किशन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन।
इंडिया टेस्ट स्क्वॉडः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, केएल राहुल, ऋषभ पंत, श्रीकर भरत, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव।
वीडियो ( भारत से रवाना होते हुए टीम INDIA)
Team India flies off to Bangladesh, spotted at the airport.💙💙#TeamIndia #ViratKohli𓃵 #RohitSharma𓃵 #HardikPandya #meninblue pic.twitter.com/28QzWPNkmq
— E24 (@E24bollynews) December 1, 2022







