वीडियो: बाबर आजम का 0 रन पर कैच छुटने से पलटा मैच, कनवे की गलती पर बोल्ट ने पकड़ा सर, 13 साल बाद हुआ ऐसा

0
239
views
PAK vs NZ: Babar Azam's match overturned after being caught on 0, Bolt caught Sir on Kanway's mistake, this happened after 13 years

PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीड हुए सिडनी में खेले गए पहले सेमी फाइनल मैच में पाकिस्तान ने 7 विकेट से न्यूज़ीलैंड को रौंदकर आईसीसी मेंस टी 20 वर्ल्ड कप की पहली फाइनलिस्ट टीम बनी। रोमांच से भरे इस मुकाबले में न्यूज़ीलैंड ने कैच के साथ रन आउट भी छोड़े जिसका हर्जाना न्यूज़ीलैंड को भुगतना पड़ा। जहां बाबर का कैच 0 रन पर छोड़ना पड़ा न्यूजीलैंड पर भारी।

न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ।पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाया. लक्ष का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 5 गेंद शेष रहते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाकर मैच को 7 विकेट से जीत कर फाइनल में प्रवेश किया।

न्यूजीलैंड की पर पड़े शाहीन भारी

PAK vs NZ: Babar Azam's match overturned after being caught on 0, Bolt caught Sir on Kanway's mistake, this happened after 13 years
Pc: Espn

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। जहां फिन ने अफरीदी के पहले गेंद पर चौका ठोकर अपनी मंशा जाहिर की वहीं तीसरी गेंद पर शाहीन ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर चलता किया। पावर प्ले में न्यूज़ीलैंड ने 2 विकेट गवाए। न्यूजीलैंड की ओर से मिचेल ने 53 और विलियमसन ने 46 रनों की पारी खेली और स्कोर 150 के पर पहुंचाया। अफरीदी ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट लिया और नवाज ने 1 सफलता अर्जित की।

बाबर आजम का छूटा 0 रन पर कैच

PAK vs NZ: Babar Azam's match overturned after being caught on 0, Bolt caught Sir on Kanway's mistake, this happened after 13 years
Pc : espn

जीत के लिए 153 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम ने पारी की शुरुआत की जहां मैच के पहले ओवर की तीसरी गेंद पर कनवे ने बाबर आजम का कैच छोड़ा उसके बाद तो मानों सब बदल गया। बाबर आजम संभाल कर खेले और पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी कर जीत की बुनियाद रख दी।

बोल्ट के पहले ओवर की तीसरी गेंद पर रफ्तार से बाबर आजम चूक गए और गेंद बल्ले का।किनारा लेते हुए विकेटकीपर कॉनवे के पास गई जहां उनके हाथों से गेंद छिटक गई और जहां 0 रन पर बाबर आजम आउट हो सकते थे और पाकिस्तान दवाब में आ सकता था लेकिन इस कैच ने सब कुछ बदल दिया। जहां इसके बाद बाबर आजम ने टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट का अपना 30 वा अर्धशतक पूरा किया।

वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

;

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here