PAK vs NZ:न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच आईसीसी मेंस t20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला सेमीफाइनल सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया ।जहां रोमांच से भरपूर मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने 7 विकेट से न्यूजीलैंड को रौंदकर फाइनल में प्रवेश किया। गौरतलब है कि 13 साल के बाद पाकिस्तान की टीम ने आईसीसी मेंस t20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम इस लक्ष्य को 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर पूरा कर लिया है।
नीदरलैंड ने दिया पाकिस्तान का साथ
भारत और जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान का टिकट वर्ल्ड कप से काट ही दिया था तब निदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को मात देकर इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलट फेर कर दिया और पाकिस्तान को फाइनल की रेस में बनाए रखा। यह नीदरलैंड ही थी जिसकी बदौलत पाकिस्तान आज फाइनल में प्रवेश कर पाई है।
बाबर और रिजवान की शतकीय साझेदारी

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम अपने फॉर्म के लिए तरस रहे थे वही सेमीफाइनल के बड़े मंच पर दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी फॉर्म में वापसी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। जहां मोहम्मद रिजवान ने 43 गेंदों पर पांच चौके की मदद से 57 रन ठोके तो दूसरी तरफ बाबर आजम ने 42 गेंदों पर 7 चौके की मदद से 53 रन बनाए ।वहीं दोनों के बीच 105 रनों की जबरदस्त साझेदारी हुई जिसके बाद पाकिस्तान की टीम ने मजबूती से इस मुकाबले को जीता।
न्यूजीलैंड की पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक अरे जहां 4 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड ने अपना पहला विकेट फिनलैंड के रूप में खोया वहीं छठे ओवर की आखिरी गेंद पर कनवे भी आउट हुए। न्यूजीलैंड की ओर से विलियमसन ने 42 गेंदों पर 40 रन बनाए वहीं मिशील ने 35 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 53 रनों की पारी खेली।
पाकिस्तान की गेंदबाजी की बात की जाए तो शाहिद अफरीदी ने 4 ओवर में 24 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए नवाज ने 2 ओवर में 12 रन देकर एक विकेट लिया।
बोल्ट के अलावा कोई भी गेंदबाज नहीं चले
न्यूजीलैंड की गेंदबाजी की बात की जाए तो ट्रेंट बोल्ट ने 4 ओवर में 33 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए वहीं मिशेल सैंटनर ने 4 ओवर में 26 रन देकर एक सफलता अर्जित की।
टुटे यह रिकॉर्ड

1)रिजवान और बाबर की जोड़ी 3 बार शतकीय साझेदारी करने वाली वर्ल्ड कप में एकमात्र जोड़ी बनी।
2)T20I में PAK के लिए सर्वाधिक MoM पुरस्कार:
11 – शाहिद अफरीदी
11 – मोहम्मद हफीजी
11 – मोहम्मद रिजवान*
3)बतौर कप्तान आईसीसी नॉकआउट में हारे सबसे ज्यादा मैच
4 – केन विलियमसन*
4 – ग्रीम स्मिथ
4 – स्टीफन फ्लेमिंग
4)बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की न्यूजीलैंड के खिलाफ 105 रन की साझेदारी आज पुरुषों के टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में पहली शतकीय साझेदारी है।
पिछला उच्चतम :-
97 – चार्ल्स एंड सीमन्स ️ बनाम भारत, 2016
84 – उथप्पा और युवराज बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2007
5)बाबर आजम मटी20 नॉकआउट में सफल लक्ष्य का पीछा करते हुए फिफ्टी लगाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं।
Video
The winning moment…
Pakistan is in Final !!!#PakvsNZ #T20WorldCup2022 #BabarAzam𓃵 #Semifinal pic.twitter.com/YZvSPe23iZ— Muhammad Arif Khan (@M_Arif61) November 9, 2022
;







