विडियो: बेईमानी और NO Ball भी नहीं बचा पाई जिम्बाब्वे की हार, जानिए आखिरी 6 गेंद का रोमांच

0
75
views
Foul and no ball could not save Zimbabwe's defeat, know the thrill of the last 6 balls

गाबा के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए बांग्लादेश और जिंबाब्वे के यह मुकाबले में आखरी ओवर के रोमांच के बाद बांग्लादेश की टीम ने जिंबाब्वे को 3 रनों से रोकने में कामयाबी हासिल की जहां रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में आखिरी ओवर में चौके छक्के आउट के साथ नो बॉल का उलटफेर भी देखने को मिला ।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए ।वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिंबाब्वे की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 147 रन ही बना पाए। बांग्लादेश की 3 रनों से जिंबाब्वे पर जीत के बाद अंक तालिका में बांग्लादेश की टीम 4 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर आ चुकी है भारतीय टीम 4 अंकों के साथ पहले पायदान पर काबिज है।

नहीं कर पाई जिंबाब्वे की टीम उलटफेर

Foul and no ball could not save Zimbabwe's defeat, know the thrill of the last 6 balls

पाकिस्तान के खिलाफ 1 रन से विजई बनी जिंबाब्वे की टीम इस बार भी बड़े उलटफेर के मूड में लग रही थी। जिंबाब्वे की टीम को जीत के लिए आखिरी और में 16 रनों की दरकार थी जहां जिंबाब्वे की टीम 12 रन ही बना पाई हालांकि इस ओवर में नो बॉल भी फेंके गए लेकिन इसका फायदा जिम्बाब्वे की टीम नहीं उठा पाए।

बांग्लादेश के वशसलामी बल्लेबाज शान्तो ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया और 7 चौके और एक छक्के की मदद से 55 गेंदों पर 71 रनों की पारी खेली ।वहीं ऑफिस हुसैन ने 19 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाए। जिम्बाब्वे की ओर से नगरावा और मुजरबानी ने 2/2 विकेट चटकाएं।

जिम्बाब्वे की ओर से सीन विलियम्स ने 42 गेंद में 8 चौके की मदद से 64 रन की पारी खेली। तस्कीन ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया और 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट हासिल किया। मोसाद्द ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

बेईमानी और नो बॉल भी नहीं बचा पाई जिम्बाब्वे की हार

Foul and no ball could not save Zimbabwe's defeat, know the thrill of the last 6 balls

आखिरी ओवर में 6 गेंद में 16 रन की दरकार जिम्बाब्वे की टीम को थी। जहां रोमांच का सागर एक बार फिर से उमड़ा।

19.1 ओवर : रियान बर्ल ने एक रन मोसाद्देक की पहली गेंद में किया। जहां पहली ही गेंद पर गेंद फेकने से पहले एवांस क्रीच से भागने के लिए निकल गए थे लेकिन मोसाद्देक ने गेंद फेका ही नहीं। वहीं पहली औचारिक गेंद पर लेग बाय के एक रन मिली।

19.2 ओवर : अब 5 गेंद में 15 रनों की दरकार थी। दूसरी गेंद पर ब्रैड एवांस डीप मिड विकेट पर कैच आउट हुए।

19.3 ओवर: अब चार गेंद पर 15 रन चाहिए थी की तीसरी गेंद पर नगरवा ने चौका जड़ दिया और अब 3 गेंद पर 11 रन की दरकार थी।

19.4 ओवर में फिर से नागवार ने करारा प्रहार कर छक्का अर्जित कर मैच का रोमांच दुगुना कर दिया।

19.5 ओवर में नगराव को मोसाद्देक ने स्टंप आउट करवा कर मैच का रोमांचक बढ़ा दिए।

19.6 आखिरी गेंद पर जीत के लिए 5 रन चाहिए थे और गेंद no बॉल करार दी गई। जहां इससे पहले गेंद को मुजर्बानी ने मिस किया और विकेटकीपर ने बेल्स विकेट से अलग कर दिए हालाकि मुजरबानी आउट थे लेकिन गेंद को स्टंप्स से पहले कलेक्ट किया गया था इसलिए no ball करार कर दिया।

19.6 ओवर: आखिरी गेंद में अब जिम्बाब्वे को जीत के लिए 4 रन और सुपर ओवर के लिए 3 रन चाहिए थे और मोसाद्सेक ने एक और डॉट गेंद डालकर मैच को बांग्लादेश ने  जीतलिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

;

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here