Pakistan vs Netherlands:अपने गति के लिए दुनिया में लोहा मनवा चुके रऊफ का खौफ नीदरलैंड के बल्लेबाजों में दिखाई दिया, जहां पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहुंचे स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 91 रन बनाए वही एक बार फिर पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने नीदरलैंड के बल्लेबाजों से बेहद कठिन सवाल पूछे। जहां रऊफ के जबरदस्त रॉकेट बाउंसर की रफ्तार ने लीड़े को घायल कर दिया। जहां लीड़े के चहरे पर कट लगी और खून की धारा बहने लगी। जहां इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। आगे खबर विस्तार से।
छठे ओवर की पांचवी गेंद पर बाउंसर का हुए लीड़े हुए शिकार

रउफ को बाबर आजम ने छठा ओवर दिया जहां उन्होंने उस ओवर में कहर बरपाया। जहां उन्होंने अपने ओवर की पांचवी गेंद पर 142 किमी की रफ्तार से जबरदस्त बाउंसर फेका और हेलमेट ग्रिल पर गेंद सीधी जा लगी और उसकी वजह से उनके चेहरे पर जबरदात कट लगा आई खून की धारा बहने लगी। इसके बाद उन्हें मैदान छोड़ जाना पड़ा जहां रिटायर हर्ट होने से पहले उन्होंने 8 रन की पारी।खेली।
नीदरलैंड की पारी
नीदरलैंड की ओर से एकरमैन ने सर्वाधिक 27 रन और एडवर्ड ने 15 रन की पारी खेली। वहीं 9 प्लेयर केवल इकाई तक सीमित रहे। वहीं पाकिस्तान की ओर से शादाब ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किया वहीं अफरीदी ने 4 ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिया, मोहम्मद वसीम को 2 और नसीम शाह को एक सफलता मिली। हैरिस रऊफ ने 3 ओवर में 10 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
अंकतालिका
ग्रुप बी की बात की जाए तो भारत 4 अंक के साथ टॉप पर तो बांग्लादेश की टीम भी 4 अंकों के साथ दुसरे स्थान पर काबिज है । वही दक्षिण अफ्रीका तीसरे और जिम्बाब्वे चौथे स्थान पर हैं। पाकिस्तान को सेमी फाइनल में पहुंचने के लिए बचे तीनों मैचों में जितना होगा और दक्षिण अफ्रीका को भारत के हाथों हारने के लिए दुआ करनी होगी।
विडियो
View this post on Instagram







