NZ vs SL: फिलिप्स ने 104 रन ठोक मचाई तबाही, बोल्ट-सऊदी के तूफान में उड़ी श्रीलंका,65 रनों से श्रीलंका की हार

0
107
views
NZ vs SL: Phillips smashed 104 runs, Sri Lanka in Boult-Saudi storm, Sri Lanka lost by 65 runs
PC: espn

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप का अहम  मुकाबला खेला गया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 102रन बना पाई और इस तरह न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले को 65 रनों से जीत लिया है। इस शानदार जीत के बाद न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप-ए में 5 अंकों के साथ टॉप पर मजबूती से काबिज हो चुकी है।

फिलिप्स की धमाकेदार पारी

NZ vs SL: Phillips smashed 104 runs, Sri Lanka in Boult-Saudi storm, Sri Lanka lost by 65 runs
PC: espn

पहले 4 ओवर में तीन बल्लेबाजों को 15 रनों पर खो चुकी न्यूजीलैंड की टीम की वापसी फिलिप्स ने करवाई या । जहां फिलिप्स ने चौथे नंबर पर आकर 64 गेंदों पर 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 104 रनों की आतिशी पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 162 का रहा। वही मिशेल ने 24 गेंदों पर 22 रन बनाए ,अंत में सैंटनर ने 5 गेंदों में 11 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। श्रीलंका की ओर से रजिता में सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किया।

बोल्ट और सऊदी की तूफानी गेंदबाजी

NZ vs SL: Phillips smashed 104 runs, Sri Lanka in Boult-Saudi storm, Sri Lanka lost by 65 runs
PC: espn

पहले ओवर से न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर शिकंजा कस कर रखा, जहां पहले ओवर की पांचवे गेंद पर पाथुम को सऊदी ने एलबीडब्ल्यू आउट करवाया। वहीं दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर मेंडिस का विकेट बोल्ट ने किया।  पावर प्ले में श्रीलंका की टीम ने 24 रन बनाकर 5 विकेट खोए। न्यूजीलैंड की ओर से बोल्ट ने 4 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट लिए, टीम साउथी ने 2 ओवर में 1 रन देकर एक सफलता अर्जित की सोढ़ी ने 3.2 ओवर में 21 रन देकर दो विकेट चटकाए .लॉकी फर्ग्यूसन ने 2 ओवर में 18 रन देकर एक विकेट लिया।

अंक तालिका में टॉप पर पहुंच न्यूजीलैंड

अंक तालिका में श्रीलंका से जीत के बाद दो भाव मूल अंक प्राप्त कर 5 अंकों के साथ न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप-ए में 5 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच चुकी है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here