वीडियो: अश्विन ने केवल 2 गेंद खेल बाबर आजम के मंसूबों पर फेरा पानी, नवाज के उड़ा दिए इस तरह  होश

0
79
views

IND vs PAKभारतीय थिंक टैंक और रोहित शर्मा ने विश्व कप के सबसे बड़े और दिल को दहलाने वाले भारत पाक मुकाबले के लिए चहल की जगह अश्विन को तरजीह दी। जहां पहले ही भारतीय कप्तान ने बता दिया था की उनकी प्लेइंग XI पाकिस्तान के खिलाफ सेट है, लिहाजा रोहित शर्मा ये जानते थे की पाकिस्तान की गेंदबाजी यूनिट को ध्यान में रखते हुए उन्हें बल्लेबाजी में गहराई डालनी जरूरी है और अश्विन प्लान में पूरे फिर बैठते दिखाई दे रहे थे। वहीं अश्विन ने अपने चयन को सही साबित केवल 2 खेलकर कर दिया। आगे खबर विस्तार से।

पाकिस्तान के खिलाड़ी भारतीय पेस अटैक ने किया कमाल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान के दो अहम विकेट मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम 15 रन के स्कोर पर पवेलियन वापस लौट चुके थे जहां दूसरे ओवर की पहली गेंद पर बाबर आजम को अर्शदीप ने एलबीडब्ल्यू आउट किया , चौथी ओवर के छठी गेंद पर मोहम्मद रिजवान को अर्शदीप में भुवनेश्वर कुमार के हाथों कैच आउट करवाया। हालांकि मसूद ने 52 रन और इफ्तिखार अहमद की 51 रनों की पारी की बदौलत पाकिस्तान की टीम ने 159 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया ,लेकिन नियमित अंतराल पर भारतीय गेंदबाजों ने विकेट चटकाए।हार्दिक ने 4 ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट लिए तो भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 22 रन देकर एक सफलता अर्जित की।

विराट कोहली हार्दिक पांड्या बने संकटमोचक

भारतीय टीम ने अपने चार प्रमुख बल्लेबाज को 31 रनों पर खो दिया था ।इसके बाद बल्लेबाजी करने आए हार्दिक पांड्या ने 33 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के की मदद से 40 रन बनाए तो दूसरी और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे विराट कोहली ने 53 गेंदों पर छह चौके और 4 छक्के की मदद से 82 रन ठोके।  वहीं  विनिंग  रन  अश्विन  के बल्ले  से  निकला,  जहां  उनकी  चालाकी  काम  आइ।

अंत में अश्विन ने कर दिया कमाल

Ashwin played only 2 balls on Babar Azam's plans, Nawaz was blown away like this.

भारतीय टीम को 20 ओवर में जीत के लिए 16 रन की दरकार थे। जहां बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर विराट कोहली के साथ दिनेश कार्तिक मौजूद थे।आखिरी 2 गेंद पर दो रन की दरकार थी ,जहां 19.5 ओवर में नवाज की गेंद पर कार्तिक स्टंप हो गए और मैच में एक बार फिर रोमांच का आगमन हुआ। जहां अब एक गेंद पर दो रन चाहिए थे और अश्विन स्ट्राइक पर थे।

नवाज और बाबर के बीच लंबे बातचीत के बाद नवाज ने आखिरी गेंद को लेग साइड पर डाला जहां इस मनसूबे से गेंद डाली गई की वाइड भी ना हो और अश्विन बीट हो जाए लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। चालक अश्विन अपनी जगह से नहीं हिले और गेंद वाइड हो गई। नवाज की चालाकी काम नहीं आई। वहीं शाहीन अफरीदी ने फिर से नवाज के पास आकर हौसला बढ़ाया जहां आखिरी गेंद पर भारत को जीत के लिए एक रन चाहिए थे और अश्विन ने मिड ऑन के ऊपर से  हवाई शॉट खेलकर एक रन हासिल कर भारत को रोमांचक जीत दर्ज करवाई।

विडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here